ननद और भाभी चुनावी मैदान में आमने-सामने : परिवार असमंजस में किसका दें साथ

by

एएम नाथ । मंडी :  पंचायत चुनाव में सराज विधानसभा क्षेत्र में  केओली पंचायत में ननद वीना और भाभी खीरामणी वार्ड नंबर एक केओली-1 से पंच के चुनाव के लिए आमने-सामने आ गई हैं। ऐसे में दोनों के बीच फिलहाल दूरियां बनी हुई हैं।

दोनों के चुनाव लड़ने के कारण गुलशन जो वीना का भाई है और खीरामणी का पति। पहले तो दोनों एक-दूसरे को बैठने के लिए बोलती रहीं, लेकिन अब जब दोनों चुनावी मैदान में हैं तो गुलशन वोट किसे देगा, उसके लिए यह समस्या बन गई है। इसी तरह गुलशन के पिता लालमन और मां लीला देवी भी असमंसज में हैं बेटी का साथ दें या घर की बहू का यह समस्या अब परिवार के सामने खड़ी है।

घर की यह सियासी जंग अब पूरे वार्ड और क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चुकी है। एक ओर ननद अपने समर्थन में महिलाओं और युवाओं को जोड़ने में जुटी है, तो दूसरी ओर भाभी भी घर-घर जाकर वोट मांग रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लाइसेंस के बगैर न हो तंबाकू उत्पादों की बिक्री : DC अमरजीत सिंह

शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर करें सख्त कार्रवाई तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 की समीक्षा बैठक में डीसी ने दिए निर्देश एएम नाथ।  हमीरपुर 20 नवंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने...
हिमाचल प्रदेश

भूतपूर्व सैनिकों की ओबीसी श्रेणी से भरा जायेगा शास्त्री अध्यापक का एक पद

ऊना: उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना द्वारा भूतपूर्व सैनिकों की ओबीसी श्रेणी में शास्त्री अध्यापक का एक पद अनुबंध आधार पर अबतक के बैच से भरा जायेंगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पहली बार शराब ठेकों की ई-नीलामी शुरू : घर बैठे लगा सकेंगे ऑनलाइन बोली

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में पहली बार खुदरा शराब ठेकों (रिटेल लिकर वेंड्स) के आवंटन के लिए ऑनलाइन ई-नीलामी प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने वर्ष 2026-27...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब की महिला ने चिंतपूर्णी में जहर खाया : अन्य पुरुष के साथ आई थी, धर्मशाला में 4 तारीख से रह रही थी

चिंतपूर्णी : पंजाब आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ की रहने वाली की महिला ने चिंतपूर्णी में महिला द्वारा जहर खाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला का पति के साथ तलाक को लेकर विवाद...
Translate »
error: Content is protected !!