मामलों को आपसी सहमति से निपटाने का मौका : समाधान समारोह के तहत होगी लोक अदालत, 31 मई तक करें आवेदन

by

सर्वोच्च न्यायालय में समाधान समारोह 2026 के तहत लगाई जाएंगी विशेष लोक अदालतें

एएम नाथ। चम्बा : अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण चम्बा एकांश कपिल ने बताया कि आम लोगों को सुलभ न्याय उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 21 अप्रैल से “समाधान समारोह-2026” अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत विभिन्न मामलों का निपटारा आपसी सहमति, संवाद एवं मध्यस्थता के माध्यम से किया जा रहा है। लंबित मामलों को समाधान समारोह, विशेष लोक अदालत 2026 में शामिल करने के लिए एक सरल गूगल फॉर्म तैयार किया गया है जो सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक पक्षकार दिए गए लिंक https://forms.gle/pRWbif6wAPrcgMsZ8 के माध्यम से फॉर्म भरकर अपने मामले को इस विशेष लोक अदालत में शामिल करवा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालतों के आयोजन के साथ इस अभियान का समापन होगा।
एकांश कपिल ने बताया कि किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए समाधान समारोह के वन स्टॉप सेंटर के दूरभाष नंबर 011-23115652 एवं 011-23116464 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त सीआरपी निदेशक से 011-23116465 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम से जल्द छंटेगी सियासी धुंध : कांगड़ा संसदीय सीट में उम्मीदवारों की लिस्ट में डलहौजी से पूर्व विधायक आशा कुमारी टॉप पर

प्रतिभा के इनकार से मंडी में कांग्रेस को झटका, तीन सीटों पर दो-दो संभावित चेहरे एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल में लोकसभा चुनाव में उतरने वाले कांग्रेस के चेहरों पर छाई धुंध जल्द छंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 लाख रुपए का राहत राशि चेक : डाॅ. शांडिल ने जडोन गांव की प्रभावित जमुना देवी को वितरित किया

कण्डाघाट : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन ज़िला के कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत ममलीग के गांव जडोन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी 3.0 के पहले सौ दिन में 15 लाख करोड़ की परियोजनाएं शुरू करना ऐतिहासिक : जयराम ठाकुर

मोदी 3.0 विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने का अहम पड़ाव,   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री  को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घर वाले मृत समझ बैठे थे – 20 साल बाद हिमाचल में जिंदा मिली : कर्नाटक की महिला साकम्मा की कहानी… 

एएम नाथ।  मंडी : लगभग दो दशक पहले परिवार से बिछुड़ चुकी कर्नाटक की एक महिला को मंडी जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार के प्रयासों से फिर से अपनों का साथ नसीब हुआ है।...
Translate »
error: Content is protected !!