अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (पंचकुला) द्वारा माता मनसा देवी परिसर में ठंडे एवं मीठे पानी की छबील आज

by

पुनीत महाजन । चंडीगढ़ :
पंचकुला, 23 मई : भीषण गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सामाजिक एवं धार्मिक सेवा के उद्देश्य से अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (पंचकुला) द्वारा माता मनसा देवी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए ठंडे एवं मीठे पानी की छबील लगाई जा रही है। यह सेवा कार्य  आज दिनांक 24 मई 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे से माता मनसा देवी जी की इच्छा तक निरंतर जारी रहेगा।
ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में माता के दरबार में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को शीतल जल उपलब्ध करवाना एक पुण्य सेवा है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं आमजन को ठंडा एवं मीठा पानी वितरित किया जाएगा, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
अग्रवाल सेवा ट्रस्ट (पंचकुला) ने सभी सम्मानित सदस्यों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता देकर सेवा भावना को और अधिक मजबूत करें।
स्थान: माता मनसा देवी मंदिर परिसर

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सिविल अस्पताल हरोली डीसीएचसी की श्रेणी से बाहर: डीसी

ऊना, 19 मार्च: कोविड-19 संक्रमण में लगातार आ रही कमी के दृष्टिगत सिविल अस्पताल हरोली को अब डेडिकेटड कोविड हेल्थ सेंटर की श्रेणी से बाहर कर दिया गया है। इस सबंध में निर्देश जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल भाजपा की 12 सदस्यीय प्रदेश कोर कमेटी घोषित : जेपी नड्डा से लेकर जयराम ठाकुर तक को मिली जगह

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने जारी की अधिसूचना, श्रीकांत शर्मा और दर्शना सिंह विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए एएम नाथ।  शिमला। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल...
article-image
पंजाब

6 हजार करोड़ के ड्रग्स केस में SIT के सामने पेश नहीं हुए बिक्रम मजीठिया : मजीठिया की जगह वकील अर्शदीप सिंह कलेर पहुंचे पटियाला पुलिस लाइन; भोला के साथ आमने-सामने पूछताछ होनी थी

पटियाला, 5 अक्तूबर: पंजाब के चर्चित करीब 6 हजार करोड़ रुपये के ड्रग्स तस्करी मामले में शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया सोमवार को विशेष जांच टीम (SIT)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंटर कालेज यूथ फेस्टिवल का शुभारंभ : HPU के 42 कालेजों के विद्यार्थी ले रहे भाग

सुनील शर्मा बिट्टू ने किया पांच दिवसीय उत्सव का शुभारंभ; बोले—राजीव गांधी ने युवाओं की ताकत पहचानकर 18 वर्ष की उम्र में दिया था मतदान का अधिकार एएम नाथ। हमीरपुर, 13 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!