चुराग ब्लॉक में पोलिंग टीमें मतदान केंद्रों के लिए रवाना

by
रोहित जसवाल।  करसोग : चुराग विकासखंड में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। विकासखंड की सभी 31 पंचायत में से पहले चरण में 11 पंचायत के 59 बूथों में मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए रविवार को पोलिंग टीमें रवाना हो गई।
मतदान कर्मियों व चुनाव अधिकारियों को सुरक्षित व समय पर पहुंचने के लिए एच आर टी सी की 10
बसों की व्यवस्था की गई थी। प्रशासन की ओर से सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान संबंधी पूरी सामग्री के साथ रवाना किया गया।
इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी करसोग गौरव महाजन, सहायक रिटर्निग अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी यशवंत भारद्वाज, डी एस पी करसोग चाँद किशोर, नायब तहसीलदार बगशाड़ मेहर सिंह व पंचायत निरीक्षक अमरनाथ मौजूद थे।
सहायक निर्वाचन अधिकारी मतगणना एवं खंड विकास अधिकारी चुराग यशवंत भारद्वाज ने बताया कि आगामी 26 मई को खंड की 11 पंचायत में सुबह 7:00 से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को पोलिंग बूथ पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान, विभिन्न गतिविधियों के समन्वय,और शिकायतों के तुरंत निस्तारण के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना सुपर-50 एक महत्वपूर्ण पहलः प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को जेईई, नीट तथा क्लैट की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए में 2 वर्ष तक मुफ्त में कोचिंग

ऊना सुपर-50 एक महत्वपूर्ण पहलः Virender Kanwar ऊना, 7 सितंबर 2022- ऊना सुपर-50 सरकार व जिला प्रशासन ऊना की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसके तहत उना जिला के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को जेईई, नीट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सूर्यास्त के बाद…हाथ जोड़ कर क्या बोलीं ममता, कर दिया बड़ा ऐलान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मतगणना के बीच सोमवार को अपनी पहली प्रतिक्रिया में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पार्टी उम्मीदवारों और मतगणना एजेंटों से मतगणना केंद्रों को न छोड़ने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क़ोट फतूही में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई श्रीमद्भागवत कथा

माहिलपुर/दलजीत अजनोहा ; ज़िला हुसियारपुर के कस्बा क़ोट फतूही में नगरवासी, दुकानदारों, एनआरआई भाइयों और क्षेत्रीय संगतों के सहयोग से श्रीमद्भागवत कथा एक निजी पैलेस में निरंतर श्रद्धापूर्वक आयोजित की गई। इस कथा का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्क ड्रग पार्क की खुशी में हरोलीवासियों ने उद्योग मंत्री का किया शानदार वेल्कम

ऊना : हरोली विस क्षेत्र को बल्क ड्रग पार्क मिलने की खुशी में उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर का हरोली पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!