Punjab News : सीएम मान ने कहा भज्जी से ही पूछ लो कि उनसे कितने पैसे लिए थे : पंजाब की जनता के साथ उनका कोई संबंध नहीं था राघव चड्डा का

by

चंडीगढ़ । आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसदों पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि उथल पुथल चलती रहती है. आना जाना लगा रहता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्ति नहीं बल्कि संगठन बड़ा होता है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 में हम अपने काम को लेकर जनता के बीच जाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस दल ने बीजेपी के साथ हाथ मिलाया वो खत्म हो गई।

Punjab News cm maan  raghav chadda

राघव चड्ढा से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, “पंजाब की जनता के साथ उनका कोई संबंध नहीं था।  राज्यसभा में ऐसे भी आते हैं जो हार जाते हैंन। अरुण जेटली अमृतसर से हारे, राज्यसभा आ गए।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली कैबिनेट 70 फीसदी राज्यसभा से थी। लेकिन अगर आपको जनता से चुना तो ये बहुत बड़ी बात है. राजेंद्र नगर (दिल्ली विधानसभा की सीट) के लोगों ने राघव चड्ढा को चुन लिया था. लेकिन जब चुने हुए प्रतिनिधि इस्तीफा दे देते हैं तो पब्लिक दोबारा नहीं चुनती।

एनडीटीवी से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत सारे देश में ऐसे नेता हुए जो ये बात दिल में ही लेकर चले गए कि काश मुझे जनता चुन ले. सबसे बड़ा उदाहरण मनमोहन सिंह हैं जो 10 सालों तक प्रधानमंत्री रहे लेकिन कभी जनता द्वारा नहीं चुने गए।

सीएम भगवंत मान ने हरभजन सिंह के पैसे लेकर राज्यसभा टिकट देने के आरोपों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, “भज्जी से ही पूछ लो कि उनसे कितने पैसे लिए थे। बता दें कि बीते महीने राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल और संदीप पाठक सहित 7 आप के राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी थी और बीजेपी में शामिल हो गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे तीन सौतेले भाईयों की मौत, दोस्त गंभीर घायल  

गढ़शंकर: गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर गांव बोड़ा के निकट एक मोटरसाइकिल के अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण मोटरसाइकिल पर स्वार चार व्यक्तियों में से तीन सौतेले भाईयों की दुर्घटनास्थल...
article-image
पंजाब

प्राचीन डेरा गोसाईं मंदिर में गुरु पूर्णिमा को समर्पित धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया

नवांशहर /राहों/दलजीत अजनोहा : जिला नवांशहर के कस्बा राहों के मोहल्ला खोसला में स्थित प्राचीन डेरा गोसाईं मंदिर में गुरु पूर्णिमा को समर्पित धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन मंदिर के प्रमुख श्री महंत गंगानन्द पुरी...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी पंजाब में बड़ा बदलाव : 5 आप विधायक बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष, दीपक बाली को किया प्रदेश महासचिव नियुक्त

चंडीगढ़ । आम आदमी पार्टी ने आप पंजाब में बड़ा बदलाव किया है। जिसकी सूची जारी करते हुए मनीष सिसोदिया ने पार्टी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिनमें जालंधर से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनाव में उतनी ही गारंटी का वादा करें, जितना आप दे सकते : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की इस सलाह के बाद प्रधानमंत्री मोदी का जबरदस्त पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर सियासी वार पलटवार हो रहा है। पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी विकास करने की बजाय पार्टी की अंदरूनी राजनीति...
Translate »
error: Content is protected !!