Padamshri : हरमनप्रीत कौर को मिला पद्मश्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

by

नई दिल्ली । भारतीय महिला क्रिकेट को नई पहचान और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर को सोमवार को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में शामिल पद्मश्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया.

Padamshri news

दरअसल, जनवरी 2026 में केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया था, जिसमें खेल जगत की नौ बड़ी हस्तियों को सम्मान के लिए चुना गया. इनमें हरमनप्रीत कौर का नाम भी शामिल था, जिन्होंने अपने शानदार नेतृत्व, दमदार प्रदर्शन और भारतीय महिला क्रिकेट को नई बुलंदियों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने जीता वर्ल्ड कप

साल 2025 हरमनप्रीत कौर के करियर का सबसे यादगार साल साबित हुआ. उनकी कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने घरेलू सरजमीं पर विश्व कप जीतकर इतिहास रचा. इस ऐतिहासिक जीत ने न केवल भारतीय महिला क्रिकेट को नई पहचान दी, बल्कि करोड़ों युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित किया.

हरमनप्रीत कौर का करियर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू साल 2009 में किया था, जिसमें उन्होंने मार्च 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और जून 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू किया, जबकि टेस्ट क्रिकेट में उनका पर्दापण अगस्त 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ हुआ था. करियर के कुल मैचों की बात करें तो उन्होंने अब तक 7 टेस्ट, 164 वनडे और 195 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

कप्तानी में हरमनप्रीत के आंकड़े

साल 2016 में नियमित कप्तान नियुक्त होने के बाद, वे अब तक कुल 4 टेस्ट मैचों, 48 वनडे मैचों और रिकॉर्ड 135 से अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी संभाल चुकी हैं, जिसके दौरान उन्होंने भारत को 2025 में अपना पहला ऐतिहासिक आईसीसी महिला विश्व कप खिताब भी दिलाया है।

हरमनप्रीत कौर के अलावा इन खिलाड़ियों को भी सम्मान

हरमनप्रीत कौर के अलावा, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले हाई-जंपर प्रवीण कुमार, भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया, अनुभवी कोच बलदेव सिंह, के. पजनीवेल और भगवानदास रायकवार को पद्म पुरस्कार से नवाजे गए. व्लादिमीर मेस्तविरिशविली को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा, जबकि टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण दिया जाएगा।

किन खिलाड़ियों को मिला पद्म पुरस्कार?

खिलाड़ी राज्य / देश पद्म सम्मान
विजय अमृतराज अमेरिका पद्म भूषण
बलदेव सिंह पंजाब पद्मश्री
भगवानदास रैकवार मध्य प्रदेश पद्मश्री
हरमनप्रीत कौर भुल्लर पंजाब पद्मश्री
के. पाजनिवेल पुडुचेरी पद्मश्री
प्रवीण कुमार उत्तर प्रदेश पद्मश्री
रोहित शर्मा महाराष्ट्र पद्मश्री
सविता पुनिया हरियाणा पद्मश्री
व्लादिमेर मेस्तविरिश्विली (मरणोपरांत) जॉर्जिया पद्मश्री

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

तिवारी ने मतदाताओं से मताधिकार का प्रयोग करने, लोकतंत्र का जश्न मनाने का आह्वान किया 

चंडीगढ़, 31 मई: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ के मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतंत्र का त्योहार मनाने की अपील की है। इस अवसर पर,...
article-image
पंजाब

नगाड़ा बजाकर होला मोहल्ला का किया आगाज : किला श्री आनंदगढ़ साहिब में पुरातन रिवायत के अनुसार

श्री आनंदपुर साहिब : होला महल्ला की शुरुआत आनंदपुर साहिब के किला आनंदगढ़ साहिब से रविवार रात 12 बजे नगाड़ों और जयकारों की गूंज से हुई। इस मौके पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब के...
article-image
पंजाब

15 years of wait ends: MLA

15 villages in the vicinity will benefit after bridge construction Hoshiarpur/ June 15/Daljeet. Ajnoha :  Today was a historic day under the developmental vision of the Punjab government, when MLA Bram Shankar Jimpa inaugurated...
Translate »
error: Content is protected !!