गढ़शंकर के पूर्व पार्षद दीपा ने मतदाताओं का जताया आभार

by
गढ़शंकर, 27 : गढ़शंकर के पूर्व पार्षद दीपक कुमार दीपा ने एक प्रेस बयान जारी कर नगर कौंसिल चुनावों में कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों को समर्थन देने वाले शहरवासियों का तहेदिल से धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर के सभी वार्डों में आम लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में खुलकर समर्थन दिया, जिसके लिए वह सभी मतदाताओं के आभारी हैं।
दीपक कुमार दीपा ने दावा किया कि नगर कौंसिल चुनावों में कांग्रेस बड़ी बढ़त के साथ अधिक सीटें जीतकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेगी। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन यह दर्शाता है कि लोग कांग्रेस की नीतियों और कार्यशैली पर भरोसा जता रहे हैं।
उन्होंने आगे बताया कि वह जल्द ही पार्टी हाईकमान को एक गोपनीय रिपोर्ट भी भेजेंगे, जिसमें गढ़शंकर में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए जरूरी सुझाव और रणनीतियों का उल्लेख किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड सहित दो आतंकी गिरफ्तार : पुलिस इमारत को उड़ाने की थी साजिश

अमृतसर : अमृतसर (देहात) पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकवादी वारदात को अंजाम देने से पहले ही साजिश का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे...
article-image
पंजाब

वाघा बॉर्डर … घुटनों तक पानी में खड़े होकर करनी पड़ी सेरेमनी, भारत पर भड़का पाकिस्तान

अमृतसर :वाघा बॉर्डर पर होने वाली रोजाना की परेड से पहले पाकिस्तान का हिस्सा घुटनों तक पानी में डूबा हुआ दिखाई दिया। इस दृश्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पाकिस्तान...
article-image
पंजाब

डब्बी बाजार को हैरीटेज स्ट्रीट बनाने की प्रक्रिया पर जल्द होगा कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने डब्बी बाजार में फायर ब्रिगेड की ओर से डाली जाने वाली पाइप लाइन की करवाई शुरुआत, तंग बाजार होने के कारण आग जैसी घटनाओं पर काबू पाने के लिए डाली जा...
article-image
पंजाब

कोर्ट में गिड़गिड़ाने लगा हत्यारा : लुधियाना में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या

लुधियाना जिला अदालत ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। न्यायाधीश अमरजीत सिंह की अदालत ने दोषी पर साढ़े पांच लाख रुपये का...
Translate »
error: Content is protected !!