गांव गोलिया में 2 गाय जलकर मौके पर मर गई और एक गंभीर घायल : खेतों में गेहूं की नाड़ जलाने के लिए लगाई आग साथ लगते पशुओं के तबेले में भी लगी आग

by

गढ़शंकर।  गांव गोलियां में खेतों में गेहूं की नाड़ जलाने के लिए लगाई आग साथ लगते पशुओं के तबेले में पहुँच गई जिससे दो गाय बुरी तरह जलने से मौके पर ही मर गई व एक गंभीर घायल हो गई।  जिसकी हालत नाजुक बनी हुयी है।
गांव गोलियां में खेतों में गेहूं की नाड़ जलाने के किसी व्यक्ति ने आग लगा दी और आप वहां से खिसक गया।  जिसके बाद आग साथ लगते खेतों में फैल गई और खेतों के साथ लगते बलवीर सिंह पुत्र जीत राम के पशुओं के तबेले में पहुँच गई। आग वहां पर तुड़ी को लगी और फिर आग की लपटों में वहां पर मौजूद तीन गाय आ गई।  जिनमें से दो गाय बुरी तरह जल गई और उनकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई।  जबकि तीसरी गाय बुरी तरह झुलस चुकी है।  जिसकी हालत गंभीर है।

आग लगने की सुचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गई और आग बुझाने लगे। और फायर बिग्रेड के लिए काल कर दिया। लोगों ने फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले आग पर काफी काबू पा लिया था।  जिसके बाद नगर कौंसिल गढ़शंकर से फायर बिग्रेड भी पहुँच गई तो फायर बिग्रेड ने आग को पूरी तरह बुझा दिया। इस दौरान मौके पर एएसआई रवीश कुमार ने मौके पर पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया।
बलवीर सिंह ने कहा कि गाय धन समेत दो लाख से ज्यादा का नुकसान हो चूका है। आग लगाने वाले खिलाफ क़ानूनी करवाई की जाए और उससे नुक्सान का मुयावज़ा दिलाया जाये।
गांव गोलियां के सरपंच दिलबाग सिंह व वाहिदपुर के सरपंच जसविंदर सिंह  ने कहा जिस व्यक्ति ने भी खेतों के आग लगायी वह गलत काम किया है। जिस कारण आज बलवीर सिंह की दो गाय जलकर मर गई तो एक गंभीर हालत में है।  इसके इलावा तुड़ी नहीं काफी जल कर राख हो गई है। सरकार और प्रशासन को तुरंत बलवीर सिंह को मुआवजा देना चाहिए ताकि वह दोबारा गाय खरीद कर आपना काम धंधा चालू कर सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कॉमरेड दर्शन सिंह मट्टू के सम्मान समारोह पर विशेष …..कॉमरेड दर्शन सिंह मट्टू का आधी सदी से अधिक समय अन्याय, अत्याचार और बेइंसाफी के खिलाफ संघर्षशील जीवन रहा

गढ़शंकर।  देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी जानें कुर्बान करने वाले अमर शहीदों चौधरी बलवीर सिंह और प्रिंसिपल ओम प्रकाश बग्गा की याद को ताज़ा रखने के लिए समाज सेवी संस्था सवेरा...
article-image
पंजाब

पासपोर्ट बनने से विदेश गमन तक वायव्य का सीधा सम्बन्ध : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

  होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हमारे भवन की वास्तु हमारे जीवन में आने वाली हर बाधा को बड़ी सुगमता से दूर कर सकता हैं ऐसा मानना है अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम लेखक डॉ भूपेंद्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चाबी का छल्ला उँगली में जा रही थी घुमाते : 10वीं की छात्रा ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान : घटना CCTV में कैद

गुजरात :  अहमदाबाद में एक 10वीं कक्षा की छात्रा ने अपने स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। गंभीर रूप से घायल...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर अर्श डल्ला के 4 गुर्गे सहित एक विदेशी हैंडलर गिरफ्तार- तीन .32 कैलिबर पिस्तौल बरामद

चंडीगढ़। पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने एसएएस नगर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए सोमवार को मोहाली में कनाडा स्थित अर्श डल्ला के 4 गुर्गों और...
Translate »
error: Content is protected !!