Garhshankar News : गढ़शंकर में आप ने लहराया जीत का परचम : आम आदमी पार्टी के आठ , निर्दलीय चार, कांग्रेस का एक उम्मीदवारों ने की जीत दर्ज , बीजेपी व बीएसपी खाता खोलने में भी रही नाकाम

by

गढ़शंकर।  गढ़शंकर नगर कौंसिल के चुनाव के नतीजों में आठ पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कर गढ़शंकर नगर कौंसिल कर कब्जा कर लिया।  इसके इलावा चार निर्दलीय ने जीत दर्ज की और सिर्फ एक सीट कांग्रेस के खाते में आई।  वहीं भाजपा और बीएसपी का खाता भी नहीं खुला। सबसे बड़ी जीत वार्ड नंबर वार्ड नंबर 3 से आम आदमी पार्टी की जसबीर कौर ने दर्ज की उन्होनों ने भाजपा की विजय कुमारी को 483 वोट से हराया।
वार्ड नंबर दो में कड़ा मुकाबला निर्दलीय विनोद सैनी और आप के हरदीप सिंह में हुआ। पांच बार गिनती के बाद आखिर विनोद सैनी को विजेता घोषित किया गया। नतीजा एलान करने की जगह बार बार गिनती करवाने से खफा होकर कांग्रेस के पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी, पूर्व चेयरमैन मार्किट कमेटी गढ़शंकर पंकज किरपाल व अन्य नेताओं ने काउंटिंग स्टेशन के बाहर जमकर हंगामा किया।  जिसके बाद नतीजा घोषित हुआ जिसमें निर्दलीय विनोद सैनी को पांच वोट से विजेता घोषित कर दिया गया।

Garhshankar Nagar Council Election News

कांग्रेस की लाज भावना किरपाल ने : गढ़शंकर नगर कौंसिल में कांग्रेस की लाज भावना किरपाल ने बचाई। जिक्रयोग है कि कांग्रेस के बरिष्ठ नेता पंकज किरपाल की पत्नी भावना किरपाल ने वार्ड नंबर सात से जीत दर्ज की है। जिसमें सिर्फ पंकज किरपाल ने आपने दम पर यह जीत दर्ज की है। इसमें किसी और का कोई योगदान नहीं दिखा।

वार्डवार नतीजे  इस प्रकार : 

वार्ड नंबर 1 : बिमला देवी आम आदमी पार्टी को 350 वोट. कोमल को 171 वोट पड़े और नोटा को तीन वोट पड़े।
वार्ड नंबर 2 : निर्दलीय विनोद सैनी को 270 , आम आदमी पार्टी के हरदीप सिंह दीपा को 265 वोट पड़े, बीजेपी के नितिन शर्मा को 211 , कांग्रेस के दविंदर
मनोचा को 141 , निर्दलीय हरबंस लाल भट्टी को 79  दर्शन कुमार को 30 और नोटा को 10 वोट पड़े।
वार्ड नंबर 3 : आम आदमी पार्टी की जसबीर कौर को 573 वोट , भाजपा की विजय कुमारी को 90, बीएसपी की जसप्रीत कौर को 71 , निर्दलीय बलजीत कौर को भी 68 व नोटा को 8 वोट पड़े।
वार्ड नंबर 4 : आम आदमी पार्टी के प्रिंस को 299 वोट , निर्दलीय पवन कुमार को 160 , कुलविंदर संघा को 84 व नोटा को पांच वोट पड़े।
वार्ड नंबर 5 : आम आदमी पार्टी की नीरज खन्ना को 239 , बीजेपी की जोगिन्दर कौर को 144 , बीएसपी की अमरजीत को 119 व नोटा को एक वोट पड़ी।
वार्ड नंबर 6 : आम आदमी पार्टी के एडवोकेट हरप्रीत सिंह को 390 , बीजेपी को रणदीप सिंह बैंस को 119, कांग्रेस के अमरीक सिंह 56 व नोटा को एक वोट पड़ी।
वार्ड नंबर 7 : कांग्रेस की भावना किरपाल को 178, निर्दलीय ऊषा रानी को 171, आम आदमी पार्टी की सरबजीत कौर को 124, बीएसपी की अमरजीत कौर
21 व भाजपा की कंचन राणा को मात्र 11 वोट पड़े।
वार्ड नंबर 8 :  आम आदमी पार्टी के सोम नाथ बांगड़ को 489, कांग्रेस के पवन कुमार को 301, भाजपा के राम मूर्ति को 63, बीएसपी के युवराज को 25 व
नोटा को दो वोट पड़े।
वार्ड नंबर 9 :  आम आदमी पार्टी की जसविंदर कौर को 432, निर्दलीय हरजीत कौर को 148, बीएसपी की शालू देवी को 25 व नोटा को एक वोट पड़ा।
वार्ड नंबर 10 : निर्दलीय विक्रांत रणदेव को 399, कांग्रेस के भूपिंदर सिंह को 170, आम आदमी पार्टी के योगेश कुमार वालिया को 11, जसवीर सिंह को चार
वोट व नोटा को चार वोट पड़े।
वार्ड नंबर 11 :  निर्दलीय नीरू शर्मा को 492 वोट , आम आदमी पार्टी की सोनिका को 126, कांग्रेस की सिमरन तनेजा को 87 वोट व नोटा को नौ वोट पड़े।
वार्ड नंबर 12 :  आम आदमी पार्टी के उपकरण सिंह बंगड़ को 397, कांग्रेस के ओंकार सिंह को 143, निर्दलीय रमेश कुमार को 117 , बसपा  के चमन लाल
को 54 व नोटा को 8 वोट पड़े।
वार्ड नंबर 13 :  निर्दलीय परवीन को 212 वोट, आम आदमी पार्टी को सोनिया को 195, भाजपा की अनीता रानी को 117, बीएसपी की परवीन कुमारी को 115
,  कांग्रेस की रमन को 83 वोट पड़े व नोटा को पांच पड़े।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैंसर पीड़ित मरीज का डेढ़ लाख रुपये तक इलाज निःशुल्क : डॉ रघवीर सिंह

12 जुलाई को गढ़शंकर व 13 जुलाई को बीनेवाल अस्पताल में लगाया जाएगा शिविर। गढ़शंकर, 11 जुलाई : सिवल सर्जन डॉ बलविंदर सिंह के निर्देश पर डॉ रघवीर सिंह एस. एम. ओ. पोसी की...
पंजाब

13 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में नाबालिगा के पिता ने बताया कि उसकी...
article-image
पंजाब

राजा वड़िंग रहेंगे पंजाब के प्रधान : कांग्रेस ने पंजाब में विभिन्न समितियों का गठन किया …पूर्व सीएम चन्नी बने चुनाव अभियान समिति के प्रमुख

नई दिल्ली, 1 जुलाई :  कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा सदस्य...
article-image
पंजाब

Punjab Blasts: BJP Leader Blames

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/May 06 : Former Cabinet Minister and senior BJP leader Tiksan Sood on Wednesday expressed concern over the prevailing situation in Punjab, saying that the bomb blasts reported in Jalandhar and Khasa...
Translate »
error: Content is protected !!