Mukerian News : मुकेरियां में 7 वार्डों में भाजपा, 6 वार्डों में कांग्रेस पार्टी और एक-एक वार्ड में आप और आज़ाद उम्मीदवार विजेता

by

मुकेरियां, 29 मई : स्थानीय नगर काउंसिल के 15 वार्डों के लिए 26 मई को पड़े वोटों की आज हुई गिनती के दौरान भारतीय जनता पार्टी के 7, कांग्रेस पार्टी के 6, आम आदमी पार्टी का एक और एक आज़ाद उम्मीदवार विजेता रहा।

Mukerian Nagar Council News 

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम-अतिरिक्त ज़िला चुनाव अधिकारी निकास कुमार ने चुनाव परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नंबर 1 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार प्रिया भरयाल 409 वोट लेकर विजेता रही। इसी तरह वार्ड नंबर 2 और 3 से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार सतनाम सिंह और राधिका गुप्ता ने क्रमशः 407 और 864 वोट लेकर जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 4,5,6,7,8,9 और 10 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों नीरज साहनी, राजेश जैन, अनूप कुमार भट्टी, ज्योति शर्मा, सुभाष चंद्र, मधुमिता और रमन डोगरा ने क्रमशः 691,773,671,614, 535, 482 और 503 वोट लेकर जीत दर्ज की। वार्ड 11,12 और 13 में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों पूनम, शेर सिंह और रमन रानी ने 450,625 और 533 वोट लेकर जीत दर्ज की। इसी तरह वार्ड 14 से आज़ाद उम्मीदवार गुलज़ार सिंह ने 312 वोट और वार्ड नंबर 15 से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रूप लाल ने 549 वोट लेकर जीत दर्ज की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

XEN सुरेंद्र धीमान का फूलों का गुलदस्ता देकर बीबीएमबी मजदूर भलाई संगठन, नंगल ने किया अभिनंदन

नंगल । बीबीएमबी मजदूर भलाई संगठन नंगल दुआरा अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता भवन निर्माण टाउनशिप मंडल  XEN टाउनशिप डिविजन का कार्यभार संभालने पर  सुरेंद्र धीमान को फूलों का गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान...
article-image
पंजाब

सरकारों द्वारा पूंजीपतियों को खुश करने के लिए लगातार काले कानून बनाए जा रहे,  पहले 44 श्रम कानूनों  में से 29 रह गए और अब 4 श्रम कानून रह गए : सीपीआईएम  

गढ़शंकर।  तहसील कमेटी सीपीआईएम की ओर से पार्टी दफ्तर में कॉमरेड दर्शन सिंह मट्टू ने अंतरराष्टीय मजदूर दिवस के अवसर पर पार्टी का झंडा फहराया। इस दौरान बिभिन्न वक्ताओं ने कहा कि 1886 में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

झूमने वालों को हवालात नहीं, होटल तक छोड़ें – शराबियों पर फिर मेहरबान दिखे मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ/ रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश में शराब पीकर यहां की खूबसूरती का आनंद लेने वाले शराबियों का लिए राहत भरी खबर आई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक...
article-image
पंजाब

Antim Ardas of Late Sdn.

Ludhiana/Daljeet Ajnoha/Dec 24 : The Antim Ardas (last prayer) of late Sdn. Satinder Kaur Bisla was held with deep solemnity at Gurudwara Singh Sabha, Sarabha Nagar, Ludhiana. A large number of people from social,...
Translate »
error: Content is protected !!