मेडिकल करवाने विदेश जा रहा व्यक्ति रास्ते में मोटरसाइकिल से गिरा, मौ
भर्ता गांव के पास हुआ हादसा; हेलमेट मोटरसाइकिल पर टांग रखा था, सिर पर नहीं पहना था
गढ़शंकर, 31 अक्टूबर (भारद्वाज): विदेश जाने के लिए मेडिकल करवाने जा रहे 43 वर्षीय व्यक्ति की गांव भर्ता के पास मोटरसाइकिल से गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान कमलजीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव झुंगियां, जिला होशियारपुर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलजीत सिंह मोटरसाइकिल नंबर पीबी-07-एएक्स-8063 पर सवार होकर माहिलपुर की ओर जा रहा था। जब वह गांव भर्ता के पास एक जूस बार के नजदीक पहुंचा तो अचानक मोटरसाइकिल से सड़क पर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
