DC ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, वरिष्ठ मतदाताओं से भी की बातचीत : तीसरे चरण में जिला की 58 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ मतदान

by
एएम नाथ। बिलासपुर, 30 मई: जिला बिलासपुर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के तृतीय एवं अंतिम चरण में आज 58 ग्राम पंचायतों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मतदान प्रक्रिया के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने नौणी, कल्लर और कंदरौर ग्राम पंचायतों के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर भी मौजूद रहे।May be an image of one or more people and text
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा मतदान उपरांत होने वाली मतगणना के लिए किए गए प्रबंधों का भी जायजा लिया। उन्होंने बिजली आपूर्ति, बैटरी बैकअप, वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की भी समीक्षा की।
इस बीच उपायुक्त ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचे वरिष्ठ मतदाताओं से भी बातचीत कर उनके अनुभव जाने और मतदान प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति लोगों की आस्था को दर्शाता है।May be an image of one or more people, people studying and text
यही नहीं खराब मौसम और वर्षा के बावजूद जिला प्रशासन मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए दिनभर सक्रिय रहा। मतदान केंद्रों तक मतदाताओं की सुगम पहुंच सुनिश्चित करने तथा मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया के निर्बाध संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी लगातार फील्ड में तैनात रहे। जिला के विभिन्न क्षेत्रों में लोक निर्माण, विद्युत, जल शक्ति तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्राउंड जीरो पर रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी की। प्रशासन का प्रयास रहा कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचने और मताधिकार का प्रयोग करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।May be an image of one or more people, people studying and text that says "NOUV EXIT"
राहुल कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन का प्राथमिक उद्देश्य यह सुनिश्चित करना रहा कि मौसम की चुनौतियों के बावजूद किसी भी मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुंचने अथवा मतदान प्रक्रिया में भाग लेने में कोई परेशानी न हो। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को पहले से सतर्क रखा गया और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई के लिए टीमें फील्ड में तैनात रहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर में डा अंबेदकर भवन निर्मित करने के लिए उठाए जाएंगे कारगर कदम : सामाजिक एकता कायम करने में संत गुरू रविदास का अमूल्य योगदान: पठानिया

 शाहपुर, 17 दिसंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि संत गुरू रविदास ने जातिगत भेदभाव को दूर कर सामाजिक एकता कायम करने में अमूल्य योगदान दिया है तथा मानवतावादी मूल्यों की नींव रखी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरनोटा के मेधावी विद्यार्थी किए पुरस्कृत

विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित चंबा-चुवाड़ी टनल निर्माण की फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार निर्माण को केंद्रीय संस्था या आउटसोर्स एजेंसी से वित्त पोषण की योजन : विधानसभा अध्यक्ष एएम नाथ। चम्बा,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हंस फाउंडेशन उपलब्ध कराएगी अस्पताल डायलिसिस सुविधा : क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डायलिसिस सुविधा के सुचारू संचालन के लिए बनी कमेटी

सेवाएं आरम्भ होने तक ग्रेस मेगा केयर, ग्रीन एवेन्यु रक्कड़ कलोनी और नन्दा अस्पताल ऊना में मिलती रहेगी डायलिसिस की सुविधा ऊना, 27 मार्च। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में डायलिसिस सुविधा के सुचारू एवं व्यवस्थित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नादौन में चिट्टा विरोधी रैली निकाली, सफाई अभियान भी चलाया

नादौन 03 फरवरी। रैडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडल इकाई ने मंगलवार को यहां विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से चिट्टा विरोधी रैली निकाली और उसके बाद ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल ध्यानू भक्त...
Translate »
error: Content is protected !!