मुल्तानी अस्पताल में बम धमाका, लोगों के बीच मचा हड़कंप : सीसीटीवी में कैद हमलावर

by

गुरदासपुर :  कलानौर के मुल्तानी अस्पताल में जहां गत दिनों फिरौती की मांग को लेकर गोलियां चलाई गई थी, वहीं मंगलवार को दिन दिहाड़े एक युवक ने अस्पताल में बम धमाका कर दिया।

इसकी आवाज दूर दूर तक सुनाई दी। घटना के बाद कस्बे में दहशत का माहौल है। मामले की सूचना मिलते ही एसएसपी आदित्य पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। अस्पताल के मालिक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि करीब 2.32 बजे एक युवक अस्पताल की इमरजेंसी में दाखिल हुआ और बम फेंक कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी अस्पताल पर गोलियां चलाई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करवाई थी। कुछ समय पहले पुलिस सुरक्षा वापिस ले ली गई थी। उन्होंने बताया कि उनसे पिछले काफी समय से फिरौती मांगी जा रही थी। इस संबंधी पुलिस को अवगत करवाया गया था। डॉ. मुल्तानी ने बताया कि मंगलवार दोपहर इमरजेंसी में दाखिल मरीजों को छुट्टी देने के बाद वह खाना खाने के लिए घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान इमरजेंसी से धमाके की आवाज सुनाई दी।

धमाके से इमरजेंसी के फर्श में गड्ढा पर गया और अस्पताल के बाहरी दरवाजे के शीशे टूट गए। उन्होंने बताया कि वह सीमावर्ती इलाके के मरीजों का रात के समय भी ईलाज कर रहे है। लेकिन उन्हें ऐसे हमले कर जान से मारने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। वहीं अस्पताल में बम धमाका करने वाला युवक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है।

ज्ञात रहे कि कस्बा कलानौर के श्री राम अस्पताल में दो बार गोली चलाने के अलावा कृष्णा इलेक्ट्रानिक , मेडिकल स्टोर, सोढ़ी टेलीकाम आदि के मालिकों से फिरौती मांगने और गोली चलाने की घटनाएं सामने आ चुकी है।

मौके पर एसएसपी आदित्य ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मुल्तानी अस्पताल कलानौर में जोरदार आवाज सुनाई दी है। पुलिस थाना कलानौर के डीएसपी अमोलक सिंह और एसएचओ जतिंदर पाल मौके प र पहुंच गए। उन्होंने खुद घटना स्थल का जायजा लिया है। पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे है। पुलिस की विभिन्न टीमें मामले की बारीकी के साथ जांच करने में जुट गई है। पुलिस लोगों की जान माल की रक्षा के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप में बगावती सुर : निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान, बरनाला योजना बोर्ड के चेयरमैन बाठ ने छोड़ा पद

बरनाला :  बरनाला विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से हरिंदर धालीवाल को टिकट देने के विरोध में जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन गुरदीप सिंह बाठ ने अपने पद से इस्तीफा...
article-image
पंजाब

मिलते हैं, फरीदकोट की अदालत में 29 जनवरी 2024 को – लेकिन, ये सारा हिसाब किताब गुरु गोबिंद सिंह जी की अदालत में रखा जा रहा,जहां से इंसाफ की मुझे पूरी आस

 अमृतसर :  अमृतसर नॉर्थ से विधायक व पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने एपिसोड-6 बता नई पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री को पहले लिंग निर्धारण...
article-image
पंजाब

वोटर सूचियों में संशोधन : घर-घर जाकर बूथ लैवल अधिकारियों की ओर से वोटर सूचियों के संशोधन का कार्य 21 जुलाई से शुरु: जिला चुनाव अधिकारी

होशियारपुर, 18 जुलाई: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग व मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब के निर्देशों पर योग्यता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर फोटो वोटर सूचियों...
article-image
पंजाब

ठगी : महिला व उसके पति का चलाकी से एटीएम बदला और एक लाख 10 हजार की ठगी

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत ईलाके के गांव मैहिंदवानी की महिला व उसके पति से खन्ना में एटीएम से पैसे निकालते समय एटीएम बदल लिया और महिला व उसके पति को करीव एक लाख...
Translate »
error: Content is protected !!