हिमाचल कांग्रेस को बड़ा झटका : उपाध्यक्ष नीरज भारती ने दिया इस्तीफा

by

कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से नाराज नीरज भारती ने छोड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष पद

सुक्खू सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नीरज भारती का इस्तीफा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद से नीरज भारती ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार को भेजते हुए संगठनात्मक जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से स्वयं को अलग करने की घोषणा की है। उनके इस्तीफे को पार्टी संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।
अपने त्यागपत्र में नीरज भारती ने कहा कि यह निर्णय उनके लिए आसान नहीं था, क्योंकि उन्होंने हमेशा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया। उन्होंने कहा कि हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ संघर्ष किया और कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने के लिए दिन-रात मेहनत की।
हालांकि, उन्होंने वर्तमान राज्य सरकार की कार्यशैली पर गंभीर असंतोष जताया है। नीरज भारती ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में सरकार उन मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में पार्टी का झंडा बुलंद रखा और सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीनी स्तर के अनेक निष्ठावान कार्यकर्ता आज स्वयं को उपेक्षित, अनसुना और हाशिये पर महसूस कर रहे हैं।
त्यागपत्र में उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए संघर्ष किया और जनता के बीच कांग्रेस की लड़ाई लड़ी, आज वही कार्यकर्ता निराशा और हताशा का सामना कर रहे हैं। उनके अनुसार सरकार और संगठन के जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ती दूरी पार्टी के लिए चिंता का विषय है।
नीरज भारती ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में वह स्वयं को संगठनात्मक दायित्वों के साथ सामंजस्य स्थापित करने में असमर्थ पा रहे हैं, इसलिए उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया है। साथ ही उन्होंने पार्टी नेतृत्व और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में समर्पित कार्यकर्ताओं की भावनाओं और समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा। उनके इस्तीफे के बाद प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसानों के मुद्दों का समाधान चर्चा एवं संवाद के माध्यम से संभव : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान

राजपुरा । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटियाला में किसानों के एक समूह से बृहस्पतिवार को बातचीत की और उन्हें अलग- अलग प्रकार की फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेधावी छात्रों का सम्मान, राज्यपाल ने दिया ग्रीन एंटरप्रेन्योरशिप का मंत्र

औषधीय पौधों से हिमाचल बन सकता है ग्रीन एंटरप्रेन्योरशिप की राजधानी: राज्यपाल कहा, शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक नहीं, नवाचार और राष्ट्र निर्माण भी ब्यूरो प्रथम न्यूज। शिमला :  राज्यपाल श्री कविंद्र गुप्ता ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए हिमाचल में खेल अधोसंरचना का किया जा रहा विकास: गोमा

कांगड़ा वैली कार्निवल में विभिन्न खेलों के विजेताओं को किया पुरस्कृत एएम नाथ। धर्मशाला, 27 दिसंबर। युवा सेवाएं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने शनिवार को धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में कांगड़ा वैली कार्निवल के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

950 स्टूडेंट्स की गिरफ्तारियों पर भारी बवाल : भारतीय छात्रों की कनाडा में बढ़ीं मुश्किलें

कनाडा में भारतीय छात्रों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कनाडा की सीमा सुरक्षा एजेंसी ने ब्रिटिश कोलंबिया से 950 छात्रों को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार किए गए छात्रों...
Translate »
error: Content is protected !!