चंडीगढ़ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई : फन रिपब्लिक पार्किंग से छह वाहन इंपाउंड, शहरभर में अवैध वेंडरों पर चला अभियान

by

सेक्टर-22, 40, 45, 46 और इंडस्ट्रियल एरिया में कार्रवाई, 63 चालान जारी
पुनीत महाजन । चंडीगढ़ : नगर निगम की प्रवर्तन शाखा ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से गुरुवार को विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत सेक्टर-13 स्थित फन रिपब्लिक के पार्किंग क्षेत्र में अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए छह वाहनों को इंपाउंड किया गया तथा पार्किंग क्षेत्र को पूरी तरह खाली कराया गया।
निगम की टीम ने यह सुनिश्चित किया कि पार्किंग स्थल आम नागरिकों के उपयोग के लिए उपलब्ध रहे और किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा न हो। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की गई।
इसके अलावा प्रवर्तन विभाग ने शहर के विभिन्न हिस्सों में अवैध वेंडरों और अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। सेक्टर-22, 40, 45, 46 तथा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और फेज-2 में टीमों ने सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और फुटपाथों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। अभियान के दौरान कई अवैध वेंडरों को मौके से हटाया गया और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
दिनभर चले इस विशेष अभियान के दौरान कुल 63 चालान जारी किए गए। निगम अधिकारियों ने कहा कि शहर में स्वच्छता, सुगम यातायात और सार्वजनिक सुविधाओं को बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से नियमों का पालन करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मिड डे मील वर्क्स का भत्ता बढ़ाने का वायदा शिक्षा मंत्री ने नही किया पूरा….10 मई से 20 मई तक संगरूर में निकाली जाएगी रोष रैलियां।

गढ़शंकर – शिक्षा मंत्री विजेंदर सिंगला द्वारा मिड डे मील वर्क्स को उनके भत्ते में अप्रैल 2020 तक बढ़ोतरी करने का वायदा पूरा न करने पर मिड डे मील वर्क्स यूनियन ने गढ़शंकर में...
article-image
पंजाब

कारगिल विजय दिवस देश के सैनिकों के शौर्य का प्रतीक : खन्ना

खन्ना के मार्गदर्शन में बाबा औघड़ गर्ल्स कालेज जेजों ने मनाया कारगिल विजय दिवस होशियारपुर 26 जुलाई : पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औघड़ श्री फतेहनाथ चैरीटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना...
article-image
पंजाब

चार दिन का रिमांड और बढ़ा : दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़े आतंकी खानपुरिया का

दिल्ली। एनआईए द्वारा 18 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़े कुख्यात आतंकी कुलविंदरजीत खानपुरिया का रिमांड अदालत की ओर से चार दिन और बढ़ा दिया। जबकि एनआईए ने अदालत से सात दिन के रिमांड...
article-image
पंजाब

Dr. Ambedkar created a sense

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April1 04 : Under the leadership of former Cabinet Minister Sohan Singh Thandal, prominent people of the area today remembered Baba Sahib Dr. Bhim Rao Ambedkar ji by garlanding the statue of and...
Translate »
error: Content is protected !!