गुरुकुल विद्यापीठ पब्लिक स्कूल बद्दी में उत्साह और धूमधाम से मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

by

बीबीएन, 5 जून (तारा) : गुरुकुल विद्यापीठ पब्लिक स्कूल, जुड़ीकला (बद्दी) में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के लिए एक विशाल जागरूकता रैली निकाली। रैली स्कूल प्रांगण से प्रारंभ होकर सनसिटी, भानु मार्केट, जुड़ी खुर्द, जुड़ी कलां तथा सिक्का होटल होते हुए पुनः विद्यालय पहुँची।

विद्यार्थियों ने हाथों में आकर्षक चार्ट, पोस्टर और नारा लेखन सामग्री लेकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया। बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकारी और संदेशों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को मीठा पानी एवं जलपान भी वितरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या रेखा शर्मा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प दिलाया तथा प्रकृति संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्वाचन नामावली से संबंधित आपत्ति या आक्षेप 17 अक्तूबर तक करें प्रस्तुत : DC प्रियंका वर्मा

एएम नाथ। नाहन, 14 अक्तूबर। उपायुक्त सिरमौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2025 के लिए तैयार की जा रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किशाऊ बांध समझौता हिमाचल के लिए निर्णायक एवं ऐतिहासिक : पठानिया

किशाऊ परियोजना से हिमाचल को सालाना 1200 करोड़ आय की उम्मीद : पठानिया वित्तीय अधिकारों और संसाधनों की मजबूती के लिए सरकार प्रतिबद्ध : पठानिया एएम नाथ। चंबा : उप मुख्य सचेतक केवल सिंह...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

जमकर बहस : मांग पत्र सौंपने पहुंचे बीत कमेटी के सदस्यों और डिप्टी स्पीकर के बीच जमकर बहस हुई

19 जनवरी को गुरुवार को झुंगिया में एक वजे फूंका जाएगा डिप्टी स्पीकर का पुतला बीत भलाई कमेटी की अगुवाई में लोगो ने लगाया पांच घंटे ट्रैफिक जाम गढ़शंकर – बीत भलाई कमेटी द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा बाड़ीधार क्षेत्र – संजय अवस्थी

अर्की (सोलन) मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करना उनकी प्राथमिकता...
Translate »
error: Content is protected !!