नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों ने ली शपथ, उपायुक्त ने विकास और नशा मुक्ति पर दिया जोर

by

चंबा में 18 जिला परिषद सदस्यों का शपथ ग्रहण, जनअपेक्षाओं पर खरा उतरने का आह्वान

सरकारी धन के सदुपयोग और जनसेवा की दिलाई सीख, जिला परिषद सदस्यों ने संभाली जिम्मेदारी

एएम नाथ। चंबा, 6 जून।  जिला चंबा के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को बचत भवन चंबा के सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जिला परिषद के सभी 18 नवनिर्वाचित सदस्यों को संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में जिले के सभी जिला परिषद वार्डों से निर्वाचित सदस्यों ने भाग लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं और उनसे जनता को अनेक अपेक्षाएं रहती हैं। ऐसे में सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए जनविश्वास को मजबूत करें।
उपायुक्त ने कहा कि विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना तथा सरकारी धन का सही और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना जनप्रतिनिधियों का प्रमुख दायित्व है। उन्होंने सभी जिला परिषद सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्रों के विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता दें।
उन्होंने विशेष रूप से नशा उन्मूलन अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे प्रयासों में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सदस्यों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि एक स्वस्थ, सशक्त और नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने आगामी जनगणना कार्यों में भी जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम के दौरान कुछ वरिष्ठ एवं अनुभवी जिला परिषद सदस्यों के साथ-साथ पहली बार निर्वाचित युवा सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने अपने क्षेत्रों की प्राथमिकताओं, विकास योजनाओं तथा भविष्य की चुनौतियों पर अपने अनुभव साझा किए।
उल्लेखनीय है कि जिला चंबा के 18 नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों में 11 पुरुष और 7 महिला सदस्य शामिल हैं। विकासखंड भरमौर के गैहरा वार्ड से निर्वाचित 25 वर्षीय सुनील दत्त शर्मा सबसे युवा पुरुष सदस्य हैं, जबकि तीसा विकासखंड के चांजू वार्ड की 28 वर्षीय रजनी देवी और भटियात विकासखंड के कथेट वार्ड की दिव्या ज्योति वर्मा सबसे युवा महिला सदस्य हैं। वहीं भरमौर वार्ड की 75 वर्षीय लीला देवी सबसे वरिष्ठ जिला परिषद सदस्य हैं।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा, जिला पंचायत अधिकारी महेश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अगले सत्र से प्रदेश में 100 सीबीएसई स्कूल होंगे शुरू …स्कूल के भवन व बच्चों की वर्दी का अलग होगा रंग : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिक्षा विभाग की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से प्रथम चरण में प्रदेश भर में 100...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

20 दिन बाद जेल से बाहर आया : रंकज ने दावा उसे साजिश के तहत फंसाया, आरोपी लड़की या सन्नी मेहता को जानता तक नहीं

मोहाली : मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में नहाती हुई 60 से ज्यादा लड़कियों के वीडियो वायरल करने से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया शिमला का रंकज वर्मा 20 दिन बाद जेल...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बुजुर्ग हमारे लिए प्रेरणास्रोत, उनसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता : सांसद मनीष तिवारी

वर्ल्ड एल्डर्स डे के अवसर पर सेक्टर 38 में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया चंडीगढ़, 7 अक्टूबर: वर्ल्ड एल्डर्स डे के अवसर पर सेक्टर-38 स्थित कम्युनिटी सेंटर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ओक ओवर में परिवार के साथ मनाई दिवाली

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिवाली के शुभ अवसर पर अपने आधिकारिक आवास ओक ओवर में अपने परिवार के साथ विधिवत पूर्जा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख शांति की कामना...
Translate »
error: Content is protected !!