‘मोबाइल फोन झपटने’ के दो आरोपियों को अर्धनग्न करके घुमाया गया, खेत में घसीटा

by

मुक्तसर :  झरोड़ गांव में लोगों के एक समूह ने मोबाइल फोन छीनने के आरोपी दो दलित व्यक्तियों को अर्धनग्न करके घुमाया और फिर रस्सी से उनके हाथ बांधकर उन्हें खेत में घसीटा।

पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्ति नशे के आदी हैं और उन्होंने एक प्रवासी मजदूर से कथित तौर पर मोबाइल फोन छीना था जिसके बाद शनिवार को कुछ ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी पिटाई की। सोशल मीडिया पर प्रसारित घटना के कथित वीडियो में कुछ लोग दोनों व्यक्तियों के पैर ऊपर उठाकर उन्हें घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इनमें से एक व्यक्ति की मां ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके बेटे ने क्या किया था लेकिन उसे बेरहमी से पीटा गया। उन्होंने कहा कि यदि उन्होंने कुछ गलत किया था तो उन्हें पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए था। मलोट के पुलिस उपाधीक्षक जसपाल सिंह ने कहा कि वीडियो के जरिये घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति के खिलाफ पहले 200 नशीली गोलियों से जुड़े एक मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि दोनों की चिकित्सकीय जांच कराई गई है और उनके शरीर पर किसी कुंद वस्तु से चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने कहा कि उनकी चिकित्सकीय रिपोर्ट और बयान के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

उसने कहा कि मोबाइल फोन छीनने के आरोप में दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने घटना का स्वत: संज्ञान लिया है और इस संबंध में मुक्तसर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से आठ जून तक रिपोर्ट देने को कहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इंडिया अलायंस के उम्मीदवारों को जिताने के लिए आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी को किया जाएगा समर्थन : भारतीय क्रांतिकारी मार्क्सवादी पार्टी

गढ़शंकर, 11 मई: भारतीय क्रांतिकारी मार्क्सवादी पार्टी की तहसील इकाई की बैठक आज यहां स्थानीय गांधी पार्क में कामरेड शाम सुंदर पोसी की अध्यक्षता में हुई जिसमें पार्टी के जिला नेता कामरेड बलवंत राम...
article-image
पंजाब

आरपीएस संधू की ओर से अमृतसर के डीसी पी (जांच ) का पदभार संभाला

अमृतसर/दलजीत अजनोहा :  अमृतसर में बतौर डी सी पी (जांच) के पद पर आर पी एस संधू की ओर से अपना पदभार संभाला,इस अवसर पर पहले उन्हें पुलिस की टुकड़ी की ओर से गार्ड...
article-image
पंजाब

शिव मन्दिर हेबोवाल बीत में भगवान परशुराम की जयंती मनाई : हवन यज्ञ के बाद झंडा चढ़ाया गया

गढ़शंकर : श्री ब्राह्मण सभा हैबोवाल बीत ने गुरुदत्त शर्मा के नेतृत्व में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से श्री परशुराम जी की जयंती शिव मंदिर हैबोवाल बीत में बड़ी श्रद्धा से मनाई। इस बारे...
पंजाब

बंगड़ के बरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर आप के वलंटियरों ने वाटें लड्डू

गढ़शंकर: नगर कौंसिल गढ़शंकर के चुनाव में आम आदमी पार्टी के बरिष्ठ नेता सोम नाथ बंगड़ के सर्वसमिति से चुने जाने पर आप के वलंटियरों में खुशी की लहर पाई जा रही है और...
Translate »
error: Content is protected !!