ACT-2024 तत्काल लागू कर 4000 कंप्यूटर टीचर्स व लैब अटेंडेंट को सेवा सुरक्षा दी जाए : कर्मचारी संगठन

by

पुनीत महाजन ।।चंडीगढ़ / पंचकूला : हरियाणा प्रदेश के लगभग 4000 कंप्यूटर टीचर्स एवं कंप्यूटर लैब अटेंडेंट अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार को पंचकूला पहुंचे और हरियाणा सरकार द्वारा बनाए गए The Haryana Contractual Employees Security of Service Act, 2024 को लागू करने तथा सेवा सुरक्षा प्रदान करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा देने के उद्देश्य से Act-2024 बनाया था, लेकिन इसके लागू न होने के कारण हजारों कर्मचारी आज भी असुरक्षा और अनिश्चितता के माहौल में कार्य करने को मजबूर हैं। वर्षों से सरकारी विद्यालयों में सेवाएं देने के बावजूद उन्हें अभी तक सेवा सुरक्षा का लाभ नहीं मिल पाया है।
प्रदर्शन के उपरांत पंचकूला प्रशासन द्वारा कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक शिक्षा विभाग हरियाणा के निदेशक जितेंद्र कुमार के साथ डीएसई कार्यालय में करवाई गई। बैठक में कर्मचारियों ने सेवा सुरक्षा, OTP जारी करने, बकाया वेतन, पोर्टल संबंधी समस्याओं तथा Act-2024 के लाभ से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
बैठक के दौरान निदेशक जितेंद्र कुमार ने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कंप्यूटर टीचर्स एवं कंप्यूटर लैब अटेंडेंट Act-2024 के दायरे में आते हैं तथा सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को Act का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इस संबंध में मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार को पत्र भेजा जा रहा है। साथ ही बकाया वेतन के मामले में भी आवश्यक कार्रवाई आगे बढ़ाई गई है।
निदेशक ने यह भी जानकारी दी कि आगामी 7 से 10 दिनों के भीतर मुख्य सचिव के साथ बैठक कराने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है, ताकि कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि, “यह Act आप सभी कर्मचारियों के लिए बनाया गया है और इसका लाभ आपको शत-प्रतिशत मिलेगा।”
कर्मचारी संगठनों ने बताया कि कंप्यूटर टीचर्स एवं लैब अटेंडेंट पिछले 12 वर्षों से अधिक समय से प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ MIS, PFMS, ऑनलाइन डेटा एंट्री, बोर्ड परीक्षाओं, BLO ड्यूटी, जनगणना और अन्य कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें न तो स्थायी सेवा सुरक्षा मिली है और न ही सम्मानजनक वेतन।
कंप्यूटर टीचर्स संघ के प्रदेश अध्यक्ष बलराम धीमान, कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र प्योंत तथा कंप्यूटर अध्यापक कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष सोनू नरवाल ने संयुक्त बयान जारी करते हुए सरकार से मांग की कि The Haryana Contractual Employees Security of Service Act, 2024 को तत्काल प्रभाव से लागू कर प्रदेश के 4000 कंप्यूटर टीचर्स एवं लैब अटेंडेंट सहित लाखों कच्चे कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा का लाभ प्रदान किया जाए।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेती है तो हजारों परिवारों को रोजगार की सुरक्षा मिलेगी तथा कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित होगा। कर्मचारी संगठनों ने आशा व्यक्त की कि सरकार जल्द ही ठोस कदम उठाकर लंबे समय से लंबित इस महत्वपूर्ण मांग का समाधान करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस  सरकार समय सिवल अस्पताल गढ़शंकर में शुरू किया ब्लड बैंक आप सरकार ने बंद कर लोगो के साथ किया धोखा : पूर्व विधायक गोल्डी

गढ़शंकर l  सिवल अस्पताल गढ़शंकर में कांग्रेस सरकार के दौरान ब्लड बैंक स्थापित किया था। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार के आने के बाद ब्लड बैंक बैंड5 कर गढ़शंकर इलाके के लोगों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आधुनिक नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र को लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

एएम नाथ।  सिरमौर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर ज़िले के कोटला-बड़ोग में बनने वाले आधुनिक नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र को लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा अन्य विभागों के अधिकारियों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

जमीन की रजिस्ट्री के लिए अब केवल एक बार जाना होगा कार्यालय – नई जमाबंदी का प्रारूप सरल हिंदी में तैयार : मुख्यमंत्री सुख्खू

एएम नाथ । शिमला :  अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए केवल एक बार कार्यालय जाना होगा। वे किसी भी समय और कहीं से भी जमीन पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिससे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पड़ोसी राज्यों से यहां चिट्टा समेत कई अन्य चीजें आ रही, हमारे युवाओं को बर्बाद कर दिया –

मंडी : सांसद एवं अभिनेत्री कंगना कंगना रनौत ने अप्रत्यक्ष रूप से पंजाब राज्य पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों से चिट्टा हो या उग्रता हो या अन्य, यह लोग बाइक...
Translate »
error: Content is protected !!