पांगी सड़क और जनजातीय दर्जे के मुद्दों पर राष्ट्रीय जनजातीय आयोग के समक्ष उठी आवाज : विधायक डॉ. जनक राज ने रखीं भरमौर-पांगी क्षेत्र की प्रमुख मांगें

by

आयोग ने हिमाचल सरकार से मांगी अनुशंसा, जनजातीय क्षेत्रों की उम्मीदें बढ़ीं

एएम नाथ। शिमला : भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने मंगलवार को शिमला स्थित पीटरहॉफ में आयोजित बैठक के दौरान राष्ट्रीय जनजातीय आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों के समक्ष क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। बैठक में जनजातीय क्षेत्रों के विकास, संपर्क सुविधा और जनजातीय दर्जे से संबंधित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विधायक डॉ. जनक राज ने आयोग के समक्ष सबसे प्रमुख मांग के रूप में पांगी घाटी को जिला मुख्यालय चम्बा से जोड़ने वाले ऐसे सड़क मार्ग के निर्माण और विकास का विषय रखा, जो वर्ष भर और हर मौसम में सुचारु रूप से खुला रहे। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण पांगी क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से आवागमन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे विकास कार्य भी प्रभावित होते हैं।
इसके अलावा विधायक ने मैहला विकास खंड की 24 पंचायतों को जनजातीय दर्जा प्रदान करने की मांग भी आयोग के समक्ष रखी। उनका कहना था कि इन पंचायतों की सामाजिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक परिस्थितियां जनजातीय क्षेत्रों के अनुरूप हैं, इसलिए इन्हें भी जनजातीय क्षेत्र का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने भरमौर क्षेत्र के उल्लांसा और हड़सर गांवों के निवासियों को भी जनजातीय दर्जा दिए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक के दौरान आयोग के अध्यक्ष ने इन मांगों को गंभीरता से सुना और हिमाचल प्रदेश सरकार को निर्देश दिए कि वह संबंधित विषयों पर अपनी अनुशंसा तैयार कर राष्ट्रीय जनजातीय आयोग को भेजे। आयोग ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की अनुशंसा प्राप्त होने के बाद इन मांगों को केंद्र सरकार के समक्ष आगे बढ़ाया जा सकेगा।
विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि यह क्षेत्र के लोगों के लिए सकारात्मक पहल है और उन्हें विश्वास है कि राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार जनहित से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन मांगों के पूरा होने से जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी और स्थानीय लोगों को व्यापक लाभ प्राप्त होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5897 मरीज एचआईवी पॉजिटिव हिमाचल में – जिला कांगड़ा में 1576, ऊना में 679 पॉजिटिव : बीमारी की मुख्य वजह- नशे की लत और असुरक्षित यौन संबंध

एएम नाथ : शिमला।  एचआईवी/एड्स के मामले राज्य में अब तक इनकी संख्या 5897 पहुंच गई है। अधिकांश मामले कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी और ऊना से सामने आए हैं। एड्स कंट्रोल सोसायटी का दावा है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोहित ठाकुर ने प्राउंठी मे अग्नि पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

शिमला, 03 जनवरीः शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रदेश सरकार द्वारा आपदा राहत मैन्युअल के तहत राहत प्रदान की जाती है, लेकिन यह भी आवश्यक है कि पहाड़ी...
हिमाचल प्रदेश

बंदरों के हमले का डर : तीसरी मंजिल से गिरकर 20 वर्षीय युवती की मौत

शिमला : बंदरों के हमले के डर से 20 वर्षीय युवती की टुटू के पास ढांडा में घर की तीसरी मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अुनसार युवती अपने घर की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा को 88वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं : आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा की जीवन यात्रा, दृढ़-निश्चय समर्पण और संघर्षों से भरी मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा

मैक्लोडगंज : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला के मैक्लोडगंज में तिब्बती आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा को उनके 88वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!