सड़कों की बदहाली पर भड़के भाजपा नेता गुरमेल चौधरी,जन आंदोलन की दी चेतावनी

by

बीबीएन, 10 जून (तारा) :  भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरमेल चौधरी ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि यदि जल्द सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो भाजपा जनता के साथ मिलकर बड़ा जन आंदोलन छेड़ने को मजबूर होगी।

जारी बयान में गुरमेल चौधरी ने कहा कि भाजपा लंबे समय से क्षेत्र की सड़कों की बदहाली का मुद्दा उठाती रही है, लेकिन कांग्रेस सरकार और स्थानीय प्रशासन इस ओर कोई गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नई सड़कें बनाना तो दूर, पहले से बनी सड़कों पर आवश्यक पैचवर्क तक नहीं किया जा रहा है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्धमान चौक से थाना, ढेला और लोदी माजरा तक, कोटला से हरिपुर व पट्टा मेहलोग तक तथा बरोटीवाला से मंधाला और कालूझंडा तक सड़कें खस्ताहाल बनी हुई हैं। इसके अलावा बद्दी शहर की मुख्य साईं रोड पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। खराब सड़कों के कारण लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं तथा आवागमन प्रभावित हो रहा है।

गुरमेल चौधरी ने कहा कि नगर निगम और प्रदेश सरकार के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है, लेकिन जनहित के कार्यों को लेकर इच्छाशक्ति का अभाव साफ दिखाई देता है। उन्होंने स्थानीय विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केवल बयानबाजी और श्रेय लेने की राजनीति में व्यस्त हैं, जबकि जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।

भाजपा नेता ने कहा कि हाल ही में हुए पंचायती राज चुनावों में जनता ने कांग्रेस सरकार को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि केवल दावे और घोषणाएं पर्याप्त नहीं हैं। सड़क, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं पर सरकार का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

उन्होंने कहा कि साईं से रामशहर, रामशहर से थाना धर्मपुर तथा धर्मपुर से बरोटीवाला तक बनने वाली सड़क विश्व बैंक परियोजना के तहत भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत हुई थी। कांग्रेस सरकार आज उन्हीं परियोजनाओं का श्रेय लेने का प्रयास कर रही है, जबकि धरातल पर विकास कार्य ठप पड़े हैं।

गुरमेल चौधरी ने मांग की कि क्षेत्र की खराब सड़कों पर तत्काल पैचवर्क और मरम्मत कार्य शुरू किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए तो भाजपा जनता के साथ मिलकर व्यापक जन आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक की होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिडनी में 67वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में संसद की संस्था को मजबूत करने के” विषय पर हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया संबोधित

  आस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित 67वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मलेन में भाग लिया। इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार भी उपस्थित थे। इस सम्मेलन में देश दुनियां के सैंकड़ो जन प्रतिनिधि जिनमें अधिकतर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोज बैठकें बुला रहे मुख्यमंत्री, लेकिन उन्हें खुद नहीं पता करना क्या है : जयराम ठाकुर

सरकार ओछी राजनीति के बजाय वित्त आयोग और केंद्र के सामने तर्कपूर्ण बातें रखती तो हालात बेहतर होते अपनी नाकामी का ठीकरा केंद्र और पूर्व सरकारों के सिर पर फोड़ना चाहते हैं सुक्खू एएम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंडियाना की पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में मृत मिला 23 साल का भारतीय छात्र

अमेरिका में भारतीय छात्रों पर हमले की घटनाएं लगातार हो रही हैं।  इंडियाना से भारतीय छात्र पर हमले की खबर आ गई।  इंडियाना के पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में 23 साल का भारतीय छात्र मृत पाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार की होम स्टे नीति का विरोध…. होटल मालिकों के लिए ठीक नहीं क्या होम स्टे नीति 2025 ?

एएम नाथ। शिमला :  शिमला। बेड एंड ब्रेकफास्ट व होम स्टे ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जीएम वानी ने कहा कि होम स्टे नीति-2025 में निर्धारित किया गया पंजीकरण शुल्क बिल्कुल भी उचित नहीं है।...
Translate »
error: Content is protected !!