पेड़ और पूर्वज एक सामान : एक वृक्ष अपने पूर्वजों के नाम : खन्ना

by

वृक्ष लगाकर खन्ना ने दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश
होशियारपुर, 11 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पृथ्वी पर निरंतर बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग चिंता का विषय है। खन्ना ने कहा की पेड़ों की निरंतर कटाई के कारण पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है और साथ ही साथ पृथ्वी पर जलस्तर और शुद्ध ऑक्सीजन का स्तर भी निरंतर कम हो रहा है। खन्ना ने कहा की पेड़ों और पूर्वजों में बहुत सी समानताएं हैं। जैसे पूर्वजों ने हमें आजीवन अपनी छतर छाया में पाल पोसकर बड़ा किया वैसे ही पेड़ भी हमें आजीवन मानव जीवन के लिए आवश्यक वस्तुएं, फल, लकड़ी और छाया प्रदान करते हैं । खन्ना ने कहा की पूरी पृथ्वी को बचने के लिए पेड़ों को लगाकर उनकी परवरिश करना आज समय की मांग बन चूका है। खन्ना ने कहा कि अपने पूर्वजों को सदैव याद रखने का यह सबसे बेहतर उपाय है की हम अपने पूर्वजों के नाम से पेड़ लगाएं और उनकी परवरिश करें। हमारे ऐसा करने से न केवल हमारे पूर्वजों की याद में पेड़ एक समारक बनेगा बल्कि यह हमारे पूर्वजों के नाम पर पर्यावरण और पृथ्वी संरक्षण की तरफ ओर एक कारगर कदम सिद्ध होगा। इस मौके पर रयात बाहरा कालेज स्टाफ और अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मैं समझता हूं कि जो भाजपा प्रतिनिधि चुनाव में वोट मांगने के लिए आ रहे, वो किस मुंह से समर्थन मांगने के लिए आ रहे : विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कोई फर्क नहीं पड़ता कि बीजेपी से कौन उम्मीदवार है? हम बीजेपी की ताकत के खिलाफ लड़ रहे हैं।  कांग्रेस नेता विक्रमादित्य...
हिमाचल प्रदेश

गोयला स्कूल का दसवीं का परीक्षा परिणाम रहा सराहनीय

पट्टा मेहलोग, 11 मई (तारा : शिक्षा खंड पट्टा महलोग के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोयला का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 68 प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ संजय कुमार ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ध्याणी जो खाली हथ मत भेजदे : कमलेश ठाकुर ने लोगों से देशी अंदाज में मांगा साथ – संस्कारी बेटी हूं, अपने पति का नाम नहीं लूंगी

एएम नाथ। देहरा : बीते कुछ दिनों से चर्चा में चल रही देहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को नामांकन पत्र भरा। काांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

गढ़शंकर, 5 जून: बब्बर अकाली  मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा के नेतृत्व में पौधे लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा ने विद्यार्थियों को अधिक...
Translate »
error: Content is protected !!