चंडीगढ़ पुलिस ने एक सप्ताह में 13 भगोड़े/वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

by

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 11 जून ।  चंडीगढ़ पुलिस के पीओ (Proclaimed Offender) एवं समन स्टाफ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) यूटी चंडीगढ़ के निर्देशों तथा डीएसपी डीसीसी पी. अभिनंदन के पर्यवेक्षण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 4 जून 2026 से 10 जून 2026 के बीच कुल 13 वांछित एवं भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


इंस्पेक्टर हरभजन सिंह, प्रभारी पीओ एवं समन स्टाफ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 6 राज्य मामलों के उद्घोषित अपराधी (PO), 2 एनआई एक्ट की धारा 138 के मामले में उद्घोषित अपराधी, 3 गैर-जमानती वारंट (NBW) के आरोपी, 1 पुनः गिरफ्तारी वारंट तथा 1 उद्घोषणा (Proclamation) से संबंधित आरोपी शामिल हैं।
गिरफ्तार किए गए प्रमुख आरोपियों में सागर, विशाल उर्फ कक्कड़ी, विनोद कुमार, सुमित, पिंटू उर्फ पंतु, गौरव उर्फ भारत, दिलीप पंडिता तथा सोमपाल शामिल हैं। ये आरोपी चोरी, मारपीट, हत्या के प्रयास, आबकारी अधिनियम तथा अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे।
पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें संबंधित अदालतों में पेश किया गया। अदालतों के आदेशानुसार अधिकांश आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि कुछ को जमानत पर रिहा किया गया।
इसके अतिरिक्त तीन गैर-जमानती वारंटों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया, एक उद्घोषणा की कार्रवाई पूरी की गई तथा एक पुनः गिरफ्तारी वारंट भी तामील किया गया।
चंडीगढ़ पुलिस ने कहा कि अपराधियों एवं भगोड़ों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

मुख्यमंत्री भगवंत मान रोड शो के बावजूद : आप को मिले 3420 वोट, जमानत भी जब्त

आदमपुर। हरियाणा के आदमपुर उपचुनाव में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का जलवा उम्मीद से भी काफी फीका नजर आया। कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी बने सतेंद्र सिंह को सिर्फ 3420 वोट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने सड़क सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग से की बैठक : दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर सुधारने के दिए निर्देश

ऊना, 21 दिसम्बर – उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर एनएच पर दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर उन्हें...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में विभिन्न विभागों ने शिक्षक दिवस मनाया : कार्यक्रम में छात्रों ने भाषण, कविता पाठ, गीत, भांगड़ा और विभिन्न कार्यक्रमों में लिया भाग

गढ़शंकर, 5 सितम्बर: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के विभिन्न विभागों द्वारा प्रिंसिपल डाॅ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. अमनदीप हीरा ने विभिन्न...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चुनाव आयोग के बोर्ड पर ‘चोर आयोग’ लिखकर कालिख पोती, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

SIR और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की रोहित जसवाल।  शिमला। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को...
Translate »
error: Content is protected !!