मनीषा मित्तल हत्याकांड : 18 साल पुरानी लव मैरिज और करोड़ों की संपत्ति विवाद के जुड़े तार

by

भाई पर पहले ही जता चुकी थीं जान का खतरा, मनीषा मित्तल हत्याकांड में कई चौंकाने वाले खुलासे

करोड़ों की संपत्ति, पारिवारिक विवाद और हत्या. मनीषा मित्तल केस में पुलिस की रोहतक तक दबिश

एएम नाथ। शिमला :
शिमला के संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल परिसर में स्कूल संचालिका मनीषा मित्तल की गोली मारकर हत्या के मामले में जांच के दौरान कई अहम खुलासे सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या के तार पारिवारिक संपत्ति विवाद और करीब 18 साल पुरानी लव मैरिज से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए हिमाचल पुलिस ने हरियाणा के रोहतक में भी दबिश दी है, जबकि मृतका का छोटा भाई हिमांक मित्तल अभी पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, रोहतक की रहने वाली मनीषा मित्तल ने एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान रेवाड़ी निवासी डॉ. सुभाष यादव से प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि इस विवाह को मनीषा के मायके पक्ष ने कभी पूरी तरह स्वीकार नहीं किया। जांच में सामने आया है कि मनीषा और उनके भाई हिमांक के बीच पारिवारिक संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। माता-पिता द्वारा किए गए संपत्ति बंटवारे में शिमला स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल मनीषा को और रोहतक का स्कूल हिमांक को मिला था।
इस बीच सोशल मीडिया पर मनीषा का एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए भाई पर संपत्ति हड़पने की कोशिश के आरोप लगाए थे। उधर, पिछले दो वर्षों से मनीषा और उनके पति के संबंध भी तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं। उनके बीच भरण-पोषण से संबंधित मामला रेवाड़ी कोर्ट और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में लंबित था।
बताया जा रहा है कि हत्या से करीब एक सप्ताह पहले मनीषा कोर्ट संबंधी कार्यवाही के लिए रेवाड़ी आई थीं और उन्होंने अपने वकील से संपत्ति विवाद व मानसिक प्रताड़ना का जिक्र किया था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज यहां नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने भेंट की

धर्मशाला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने धर्मशाला में जून माह में प्रस्तावित सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के अधिवेशन के...
article-image
पंजाब

जुगाड़ू मोटर साईकिल रेहडिय़ों को किया गया जब्त : ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफी की गई कार्रवाई

होशियारपुर, 27 जनवरी:   सडक़ सुरक्षा माह 2024 के दौरान डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के निर्देशों पर सचिव रिजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी आर.एस. गिल ने इनफोर्समेंट ड्राइव के अंतर्गत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी को राज्य सरकार की ओर से हर माह 65 करोड़ और 800 करोड़ रुपए की सालाना ग्रांट दी जा रही : सुक्खू

एएम नाथ।  शिमला : सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने पहले ही बजट में हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की परिकल्पना की है और इसी दिशा में कदम उठाए...
article-image
पंजाब

बसियाला का रेलवे फाटक खुलवाने की मांग को लेकर पिछले 25 दिनों से धरना जारी

गढ़शंकर । गढ़शंकर के नवांशहर रोड पर स्थित गांव बसियाला तथा रसूलपुर और इलाके के लोगों द्वारा रेलवे द्वारा बंद किए गए फाटक को खुलवाने की मांग को लेकर पिछले 25 दिन से धरना...
Translate »
error: Content is protected !!