कांग्रेस विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं रही : सुधांशु त्रिवेदी…. ..कहा, मुस्लिम लीग और माओवादी सोच के प्रभाव में कांग्रेस

by

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास का स्वर्णिम काल : त्रिवेदी

एएम नाथ। धर्मशाला : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण के स्वर्णिम काल के रूप में याद किए जाएंगे। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि इन वर्षों में देश ने अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बदलाव देखे हैं तथा विकास और गरीब कल्याण को एक साथ आगे बढ़ाने का कार्य किया गया है।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 4 करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के घर, 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा और 10 करोड़ से अधिक परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने कहा कि देश में 90 से अधिक नए हवाई अड्डे और 140 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत की गई, जबकि सड़क और एक्सप्रेसवे नेटवर्क का भी तेजी से विस्तार हुआ है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि वह विपक्ष में बैठने के योग्य भी नहीं रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी मूल विचारधारा से भटक चुकी है और उस पर मुस्लिम लीग तथा माओवादी सोच का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से केवल आरोप लगाने के बजाय काम करके दिखाने की बात कही।
हिमाचल प्रदेश के संदर्भ में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य में रेलवे विकास के लिए 2,911 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। उन्होंने बताया कि मानसून से क्षतिग्रस्त हुई कांगड़ा वैली रेलवे के पुनर्स्थापन और आधुनिकीकरण का कार्य पूरा हो चुका है तथा पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल लाइन के गेज परिवर्तन का सर्वेक्षण भी पूरा हो गया है।
इस दौरान उन्होंने हिमाचल के परमवीर चक्र विजेताओं के सम्मान में अंडमान-निकोबार के द्वीपों का नामकरण किए जाने का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में सांसद राजीव भारद्वाज, विधायक सुधीर शर्मा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी ने गुरु रविदास के नाम पर रखा आदमपुर एयरपोर्ट का नाम, हलवारा एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल का भी किया उद्घाटन

जालंधर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पंजाब के जालंधर जिले में कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने संत गुरु रविदास की 649वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुनील शर्मा बिट्टू ने आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं संग मनाई दिवाली

हमीरपुर 13 नवंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर शहर मंे आम लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दिवाली मनाई। रविवार शाम को बड़ी संख्या में शहरवासी और पार्टी कार्यकर्ता सुनील...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लड़कियों को कैंसर से बचाने के लिए हजारों का टीका मुफ्त में लगा रही है सरकार

हमीरपुर में शनिवार को 195 लड़कियों की हुई वैक्सीनेशन, रविवार को भी 32 अस्पतालों में लगेंगे टीके एएम नाथ। हमीरपुर 04 अप्रैल। सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव के लिए सरकार 14-15...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पद्धर में युवक की पीट-पीटकर हत्या! गुप्तांग पर गंभीर चोट का आरोप, तीन युवकों पर केस

एएम नाथ।  पद्धर (मंडी)। उपमंडल के गवाली कस्बे में शनिवार देर रात मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल 32 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय...
Translate »
error: Content is protected !!