सेक्टर-42 के पार्क में अत्याधुनिक ओपन जिम का उद्घाटन, क्षेत्रवासियों को मिली आधुनिक फिटनेस सुविधा

by

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 22 जून। सेक्टर-42 स्थित मकान नंबर 1150 के सामने पार्क में सोमवार को अत्याधुनिक ओपन जिम का उद्घाटन एरिया पार्षद एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर सिंह बंटी द्वारा महिला सशक्तिकरण के सम्मान में क्षेत्र की महिलाओं से रिबन कटवाकर करवाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे और इस जनहितकारी पहल का स्वागत किया।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि लंबे समय से पार्क में ओपन जिम की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। पहले व्यायाम और फिटनेस गतिविधियों के लिए लोगों को अन्य पार्कों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा उनके घर के निकट उपलब्ध हो गई है। ओपन जिम स्थापित होने से बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का अवसर मिलेगा।
नवनिर्मित ओपन जिम में आठ प्रकार के आधुनिक फिटनेस उपकरण लगाए गए हैं, जिनकी सहायता से कार्डियो और विभिन्न शारीरिक व्यायाम किए जा सकेंगे। यह सुविधा क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और फिटनेस संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए जसबीर सिंह बंटी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि ओपन जिम के साथ पार्क में नई टेबल और बेंच भी स्थापित की गई हैं, जिससे विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को बैठने, आपसी संवाद और सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।
स्थानीय निवासी हरिंदर रावत ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ओपन जिम लगने से पार्क की सुंदरता और उपयोगिता दोनों में वृद्धि हुई है। अब लोगों को सुबह-शाम सैर के साथ-साथ नियमित व्यायाम करने की भी सुविधा मिलेगी, जिससे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा।
कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के एसडीओ रोहित गर्ग ने बताया कि इस पार्क में ओपन जिम स्थापित करने के साथ-साथ सेक्टर के अन्य पार्कों में भी जिम उपकरण एवं बच्चों के लिए प्ले-इक्विपमेंट लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस ओपन जिम का रखरखाव और मरम्मत कार्य आगामी तीन वर्षों तक संबंधित ठेकेदार द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यदि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की समस्या आती है तो नगर निगम की टीम तत्परता से उसका समाधान करेगी।
उन्होंने कहा कि नगर निगम जनता की सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा एरिया पार्षद जसबीर सिंह बंटी के मार्गदर्शन में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। आगामी वर्षा ऋतु के दौरान पार्कों में व्यापक पौधारोपण अभियान भी चलाया जाएगा, जिसकी शुरुआत इसी पार्क से की जाएगी।
इस अवसर पर राजकुमार शर्मा, मलकीत सिंह, पवन सिंगला, हरिंदर रावत, ओम प्रकाश गुप्ता, रे ए. तोमर, विनोद कौशल, राजन कालिया, कृष्ण कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘शो रद्द कर दो वरना.’ दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी तत्वों से खुली धमकी, ताल सकता है कॉन्सर्ट

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक और सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ एक बार फिर खालिस्तानी समर्थकों के निशाने पर हैं। खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हालिया धमकियों के बाद, कुछ लोगों ने ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब में राष्ट्रपति शासन लागू करने की हरियाणा में उठाई मांग …… महिलाओं ने मान सरकार के खिलाफ मटके फोड़े

कैथल। इंडियन नेशनल लोकदल ने पंजाब सरकार की ओर से हरियाणा का पानी कम किए जाने पर प्रदर्शन किया। लगभग डेढ़ किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और सीटीएम गुरविंद्र सिंह को...
article-image
पंजाब

Dr. Surjit Aerry and Dr.

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 11 : The Maa Annapurna Ration Distribution Society organized its 131st monthly ration distribution ceremony at Shri Rajiv Dixit Gaushala, where ration supplies were distributed to 34 underprivileged families. Renowned physician Dr. Surjit...
article-image
पंजाब

225 नशे की गोलियों के साथ एक गिरफ्तार : एसआई रमनदीप कौर अगुआई में पुलिस पार्टी ने की बड़ी कार्रवाई

गढ़शंकर, 22 दिसंबर  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने बाइक सवार से 225 नशे की गोलियां बरामद कर उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। एसएचओ गढ़शंकर जैपाल ने प्रेसनोट जारी कर बताया गया की...
Translate »
error: Content is protected !!