HRTC कर्मचारियों की हड़ताल का ऐलान : 24 जून रात 12 बजे से बस सेवाएं ठप होने की आशंका

by

100 करोड़ के बकाया भत्तों पर सरकार-यूनियन वार्ता विफल, 12 हजार कर्मचारी आंदोलन के समर्थन में

मान सिंह के तबादले से बढ़ा विवाद, यूनियन ने यात्रियों को बुकिंग न करने की दी सलाह

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में राज्य परिवहन निगम (HRTC) की बस सेवाएं 24 जून की रात 12 बजे से प्रभावित हो सकती हैं। सरकार और कर्मचारी यूनियन के बीच करीब 100 करोड़ रुपये के लंबित भत्तों को लेकर शिमला में हुई महत्वपूर्ण बैठक बेनतीजा रही। वार्ता विफल होने के बाद यूनियन ने आधिकारिक रूप से हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है, जिससे पूरे प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर असर पड़ने की संभावना है।
यूनियन अध्यक्ष मान सिंह ने बताया कि पहले राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को देखते हुए जनहित में हड़ताल स्थगित कर दी गई थी, लेकिन कर्मचारियों की मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से अब आंदोलन का निर्णय लिया गया है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि 24 जून की रात के बाद बसों में अग्रिम बुकिंग न करें और बस अड्डों पर अनावश्यक इंतजार से बचें।
विवाद को और बढ़ाने वाला मुद्दा हाल ही में यूनियन अध्यक्ष मान सिंह का शिमला से चंबा तबादला भी माना जा रहा है। कर्मचारियों ने इस तबादले को वापस लेने की मांग उठाई है। यूनियन का आरोप है कि अधिकारियों के अड़ियल रवैये के कारण कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।
यूनियन के अनुसार प्रदेशभर के लगभग 12 हजार कर्मचारी आंदोलन के समर्थन में एकजुट हैं और हड़ताल को सफल बनाने के लिए तैयार हैं। यदि सरकार और यूनियन के बीच अंतिम समय में कोई समझौता नहीं हुआ तो राज्यभर में हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर देहरा में क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला आयोजित

राकेश शर्मा,  देहरा/तलवाड़ा :  प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएम-अजय) के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के उद्देश्य से मंगलवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय, देहरा के सभागार में तहसील कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाकुंभ की भीड़ और सफाई पर राकेश टिकैत ने कहा- “योगी सरकार ने कर दिखाया कमाल!” अखिलेश को भी लिया आड़े हाथों

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 की तैयारियों और व्यवस्थाओं की तारीफ हर ओर हो रही है। इस बार किसान नेता राकेश टिकैत भी संगम में स्नान करने पहुंचे, जहां उन्होंने योगी सरकार की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिता की हत्या के आरोप में 19 साल की युवती गिरफ्तार : छोटी बहन ने बताया कि हत्या आपसी लड़ाई और बीच-बचाव में हुई

मनीमाजरा : गांव किशनगढ़ में 19 साल की युवती पर अपने ही पिता की हत्या के आरोप में आईटी पार्क थाना पुलिस में मामला दर्ज कर उसकी बेटी आशा को को गिरफ्तार कर लिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ, हिमाचल पर 2,000 करोड़ रुपये का बोझ घटेगा

अमित शाह की अध्यक्षता वाली बैठक में हिमाचल की बड़ी जीत, किशाऊ परियोजना को मिली नई गति सुक्खू की मजबूत पैरवी रंग लाई, 422 मेगावाट किशाऊ बांध निर्माण का मार्ग प्रशस्त एएम नाथ। नई...
Translate »
error: Content is protected !!