राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण को दे रही प्रोत्साहन: मुख्यमंत्री

by
फलों के विविधीकरण पर दिया बल, वन अधिकार अधिनियम के तहत 636 व्यक्तिगत और 20 सामुदायिक दावे स्वीकृत
एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार देर सायं जनजातीय विकास तथा बागवानी विभागों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की दिशा में कार्य कर रही है। किसानों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाए है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार रसायन-मुक्त कृषि उत्पादों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान कर रही है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा किसानों को लाभान्वित करने के लिए प्रदेश सरकार बागवानी विभाग को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी और विभाग में रिक्त पदों को भी भरा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने एचपी-शिवा परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों की भौगोलिक एवं जलवायु परिस्थितियों के अनुसार बागवानी में फलों की विभिन्न किस्मों के विविधीकरण की नितांत आवश्यकता है। बागवानी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और विभाग को बागवानों को व्यापक तकनीकी सहायता उपलब्ध करवानी चाहिए, ताकि उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित हो सके।
श्री सुक्खू ने जनजातीय विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने इन योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी निर्देश दिए ताकि जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि मार्च 2023 से मार्च 2026 के बीच वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत 636 व्यक्तिगत दावे तथा 20 सामुदायिक दावे स्वीकृत किए गए हैं। इन दावों के निपटारे के लिए 2259.24 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित की गई है।
मुख्यमंत्री ने निचार, पांगी, भरमौर और लाहौल स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कार्यकलापों की भी समीक्षा की। उन्होंने इन विद्यालयों के विद्यार्थियों को सर्वाेत्तम सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। वर्तमान में इन विद्यालयों में 1013 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
बैठक में बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा, सचिव सी. पालरासू तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सेक्टर अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित : सेक्टर अधिकारी निर्वाचन की घोषणा के दिवस से निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक निर्वाचन प्रबंधन कार्य के लिए उत्तरादायी – ADC अजय कुमार यादव

सोलन :   अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने कहा कि सेक्टर अधिकारी निर्वाचन कार्य के दौरान ज़िला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी, पीठासीन अधिकारी तथा मतदान दलों के मध्य सम्पर्क का कार्य करते हैं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उज्जैन महाकाल मंदिर में गर्लफ्रेंड संग घूम रहा था मुस्लिम युवक : माथे पर तिलक, गले में तुलसी माला…भगवा वस्त्र… ऐसे पकड़ा गया

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बजरंद दल ने दूसरे समुदाय के युवक को पकड़ा, जो हिंदुओं की तरह गले में तुलसी की माला, माथे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडोगा मे 5.07 ग्राम हेरोईन (चिटटा) के साथ दो युवक गिरफतार

हरोली : जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के दिशा निर्देशों पर नशे में संलिप्त लोगों पर जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्रवाई की जा रही है। एनटीएफ की टीम ने पंडोगा के वनखंडी मे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बुलाते थे काॅल गर्ल्स…. एक दिन में खर्च कर देते थे 20 से 25 लाख : आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: जांच में बड़े खुलासे, 200 करोड़ से अधिक की संपत्तियां जब्त

पंचकूला : आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले की जांच कर रही एजेंसियों ने आरोपितों की कथित वित्तीय गतिविधियों को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, बैंक कर्मचारियों, सरकारी अधिकारियों और अन्य...
Translate »
error: Content is protected !!