डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर खन्ना ने अर्पित किये श्रद्धासुमन …डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव की रक्षा के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना

by

गढ़शंकर। गढ़शंकर में गढ़शंकर भाजपा द्वारा करवाए युवा सम्मेलन में पहुंचे पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।
अविनाश राय खन्ना ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव की रक्षा के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री रहे तथा राष्ट्रीय एकीकरण के प्रबल समर्थक थे। डॉ. मुखर्जी ने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी स्पष्ट एवं दृढ़ विचारधारा प्रस्तुत की। जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के लिए उनके संघर्ष और बलिदान को राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा। खन्ना ने कहा देशवासियों को राष्ट्र की एकता के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्व्रारा दिए गए बलिदान याद करते हुए उनके नक़्शे कदमो पर चलकर राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना योगदान देना चाहिए। खन्ना ने गढ़शंकर के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं सहित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया । इस मौके हरमिंदर सिंह रिंकू, भजन सिंह ठेकेदार, सरपंच रवन सिंह समुंदड़ा, सहित अन्य भाजपा नेता भी उपास्थित थे ।
फोटो : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विजिलैंस ब्यूरो ने मजीठिया से पूछताछ करने वाले ईडी के पूर्व अधिकारी का किया बयान दर्ज

चंडीगढ़, 28 जून : पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने जगदीश भोला मादक पदार्थ गिरोह मामले की जांच से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पूर्व उप निदेशक निरंजन सिंह का बयान शनिवार को दर्ज किया। ब्यूरो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कार्ति चिदंबरम पर नया शिकंजा, वीज़ा घोटाले में CBI की चार्जशीट

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ CBI ने गुरुवार को चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट पैसे लेकर चीनी नागरिकों को देश का...
article-image
पंजाब

दीवान ने आप नेतृत्व वाली नगर निगम के बजट को बताया खोखला, गैर-पारदर्शी और भ्रष्टाचार की तस्वीर बताया

लुधियाना, 25 मार्च: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने कहा है कि कल हुई बजट बैठक के दौरान आप नेतृत्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनकाउंटर : कई राज्यों में आपराधिक मुकदमें थे दर्ज – बाबा तरसेम की गोली मार हत्या करने बिट्टू उर्फ गंडा का एनकाउंटर : मुकदमें में वांछित तीन अब भी फरार

डेरा कार सेवा नानकमत्ता के प्रधान बाबा तरसेम के ऊपर रायफल से गोली चलाकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा का देर शाम उत्तराखंड पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में...
Translate »
error: Content is protected !!