चंडीगढ़ सेक्टर-17 में अवैध पार्किंग के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई सराहनीयb : कबाड़ और लावारिस वाहनों को हटाने की भी उठी मांग

by

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 25 जून। सेक्टर-17 स्थित डीसी कार्यालय, स्टेट लाइब्रेरी, सब-रजिस्ट्रार कार्यालय और तहसील कार्यालय के सामने अवैध पार्किंग के खिलाफ आज ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान आम जनता के लिए बड़ी राहत साबित हुआ। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े वाहनों के चालान किए और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।

गौरतलब है कि सेक्टर-17 स्थित सब-रजिस्ट्रार एवं तहसील कार्यालय में प्रतिदिन लगभग 700 से 800 लोग रजिस्ट्री, मैरिज सर्टिफिकेट तथा अन्य सरकारी कार्यों के लिए आते हैं। सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण यहां आने वाले लोगों को पैदल चलने, वाहन पार्क करने और आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार स्थिति ऐसी हो जाती थी कि वाहनों को मोड़ने में भी लंबा समय लग जाता था और पूरे क्षेत्र में जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती थी।
स्थानीय लोगों और कार्यालयों में आने वाले नागरिकों ने ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसे एक सकारात्मक और जनहितकारी कदम बताया है। लोगों का कहना है कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाने चाहिए ताकि सेक्टर-17 में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
इसके साथ ही प्रशासन से यह भी मांग की गई है कि सेक्टर-17 तहसील कार्यालय के सामने वर्षों से खड़े कंडम, कबाड़ और लावारिस वाहनों का सर्वे कराया जाए तथा उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। इन वाहनों के कारण न केवल पार्किंग की समस्या बढ़ रही है, बल्कि आम लोगों को भी अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नागरिकों ने प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस से अपील की है कि अवैध पार्किंग पर सख्ती के साथ-साथ स्थायी समाधान की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि सेक्टर-17 आने वाले हजारों लोगों को बेहतर और सुगम यातायात सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब – स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सर्दियों को ध्यान में रखते हुए छुटि्टयों का ऐलान कर दिया है। इस बार 24 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक हॉलिडे रहेंगी। इसके बाद, 1 जनवरी 2025...
article-image
पंजाब

मैसर्ज एस.आई.जी फूड प्रोडक्ट्स को इन प्रिंसिपल अप्रूवल सर्टिफिकेट किया जारी : 25 औद्योगिक ईकाईयों को जिले में अब तक समयबद्ध इन प्रिंसिपल अप्रूवल की जा चुकी हैं जारी: कोमल मित्तल

होशियारपुर, 16 जनवरी:   डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में औद्योगिक ईकाईयों को प्रफुल्लित करने व उद्योगों को राहत देने के लिए कई प्रयास किए जा रहे...
article-image
पंजाब

शहीद सरवन दास के स्मारक पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की

गढ़शंकर:  आज शहीद सरवन दास के स्मारक पर गांव कितना में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की गई। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में 14 फरवरी को जम्मू कशमीर के पुलवामा में आत्मघाती...
Translate »
error: Content is protected !!