सेब खरीद कर आढ़ती के साथ 37 लाख की ठगी मामला दर्ज

by

शिमला : ठियोग के सेब आढ़ती से सेब खरीद कर  करीब 37 लाख की ठगी के आरोप में आंध्र प्रदेश के एक ब्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।    मतियाणा के सेब आढ़ती देवेंद्र केवला ने पुलिस काे दी शिकायत में बताया कि जुलाई 2021 में मोहन नाम के लदानी ने, जाे दीवानचेरुवु राजमुंदरी, जिला पूर्वी गोदावरी (आंध्र प्रदेश) का रहने वाला है, उससे सेब खरीदे। उसकी दुकान दुर्गा भवानी फ्रूट्स कंपनी के नाम से है। मोहन ने अलग-अलग पंचायतों से 5673 सेब की पेटियां खरीदीं। इन सेब की पेटियों की कीमत 77 लाख 76 हजार 545 रुपए बनती हैं। उक्त लदानी ने 41 लाख 2 हजार 500 रुपए का भुगतान किया, जबकि 36 लाख 74 हजार रुपए का भुगतान अभी तक नहीं किया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि लदानी से इस बारे में संपर्क करने की भी कोशिश की, लेकिन उसका काेई नहीं लगा। पुलिस ने ठगी का केस दर्ज कर लिया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मैसर्ज़ वोल्टस एनर्जी इनकोर्पोरेशन प्रा. लि. में भरे जाएंगे 45 पद :  मैसर्ज़ इम्यूनेटिक लाइफसाइंसेज़ प्राइवेट लिमिटेड गोंदपुर जयचंद में एक पद मेंटेनेंस ऑफिसर और दो टेकनिशियन के पद भरे जाएंगे

एएम नाथ। ऊना, 18 जुलाई। मैसर्ज़ वोल्टस एनर्जी इनकोर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पुरुष वर्ग में 45 पद अधिूसचित किए गए हैं जिनमें इलैक्ट्रिकल के 15 पद, इलैक्ट्रॉनिक्स के 5 पद, मकैनिकल के 5 पद,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा व आपात स्थितियों में वैकल्पिक संचार प्रणाली को सशक्त बनाने हेतु 6 दिवसीय एमेच्योर एवं कम्युनिटी रेडियो प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

उपायुक्त ने प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र किये वितरित, हैम रेडियो को हॉबी के रूप में अपनाने का किया आह्वान आपदा की स्थिति में हैम रेडियो विश्वसनीय एवं प्रभावी संचार माध्यम बन सकता है –...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में भेड़ पालकों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित, गद्दी समुदाय के कल्याणार्थ प्रदेश सरकार कृत संकल्प: सत्ती

ऊना 17 फरवरी: जनजातीय विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से हिमाचल प्रदेश वूल फैडरेशन एंव पशु पालन विभाग द्वारा ”सरकार भेड़ पालकों के द्वार” कार्यक्रम के तहत आज एक दिवसीय भेड़ प्रजनक प्रशिक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

600 से अधिक स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों की कमी : यूनियन उठा रही भर्ती और पदोन्नति की मांग

एएम नाथ । नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में विभिन्न वर्गों के शिक्षकों की भर्ती और पदोन्नति प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसे लेकर जहां एक ओर सराहना हो रही है,...
Translate »
error: Content is protected !!