पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश : जासूसी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार : सरकारी विभागों की रेकी कर देते थे सूचना, यूएपीए के तहत केस दर्ज

by

जालंधर। देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन स्थानीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में आकर भारत के संवेदनशील सरकारी प्रतिष्ठानों और सुरक्षा से जुड़े ठिकानों की रेकी कर खुफिया जानकारी भेज रहे थे।
पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी इन्वेस्टिगेशन की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रदीप सिंह, भगत वर्मा और सचिन खोसला को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी और समाज गुर्जर जैसे देश विरोधी तत्वों के संपर्क में थे और उनके निर्देश पर एंटी-नेशनल गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों ने पंजाब सहित कई राज्यों में जाकर महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों, सुरक्षा प्रतिष्ठानों और संवेदनशील स्थानों की तस्वीरें, वीडियो और अन्य गोपनीय जानकारियां जुटाकर पाकिस्तान भेजीं। पुलिस के अनुसार, इन गतिविधियों के बदले आरोपियों को विदेश से बैंकिंग चैनलों के माध्यम से पैसे भी भेजे जाते थे। जांच में बैंक ट्रांजैक्शन और सोशल मीडिया चैट समेत अहम डिजिटल सबूत मिले हैं।राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस गंभीर मामले में आरोपियों के खिलाफ यूएपीए सहित अन्य सख्त धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जलालपुर के निवासियों द्वारा मुख्यमंत्री के युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा

जलालपुर (होशियारपुर), 17 मई :   किसी समय नशों का केंद्र रहे ज़िला होशियारपुर के गाँव जलालपुर के निवासियों ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा नशों के पूर्ण उन्मूलन के लिए चलाए...
article-image
पंजाब

राणा को ऐसे ला रहे जैसे टैरिफ माफ करा लिया- पन्नू-गोल्डी को क्यों नहीं लाते : अमरिंदर सिंह वडिंग

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड आज यानी गुरुवार को भारत आ रहा है। उसके प्रत्यर्पण पर पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वडिंग ने बयान दिया है। उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस...
article-image
पंजाब

फायरिंग के 24 घंटे बाद ही 4 लुटेरे गिरफ्तार : 2 पिस्तौल 32 बोर, 4 जिंदा रौंद, एक रिवाल्वर 32 बोर, 5 जिंदा रौंद, एक देसी कट्टा 12 बोर, एक कारतूस 12 बोर, पल्सर बाइक के साथ-साथ छात्रों से छीना हुआ बाइक बरामद

जालंधर : पुलिस ने न्यू अमृत विहार में गोलियां चलाकर छात्रों से बाइक छीन फरार होने के मामले को 24 घंटे में सुलझाते हुए 4 लुटेरों को गिरफ्तार कर उनसे 2 पिस्तौल 32 बोर,...
article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल की कार्यसमिति के सदस्य और अकाली दल के शहरी अध्यक्ष बनने पर जतिंदर सिंह लाली बाजवा को किया सम्मानित

*सीनियर अकाली नेता टोनी पारस ने कहा के स.बाजवा सीनियर नेता है उनके नेतृत्व में पार्टी और भी मजबूत होगी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के कस्बा कोट फ़तूही में सीनियर अकाली नेता धर्मेंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!