जिला पुलिस द्वारा मई महीने में एन.डी.पी.एस. के 95 मामले दर्ज, 123 गिरफ्तार …नशों के खात्मे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी : एस.पी. मेजर सिंह

by

एनकॉर्ड की मीटिंग के दौरान नशों की रोकथाम के लिए की गई कार्रवाइयों की समीक्षा
होशियारपुर, 26 जून : जिले में नेशनल नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन पोर्टल (एनकॉर्ड) के तहत जिला पुलिस द्वारा नशों के खिलाफ की जा रही कार्रवाइयों की आज यहां समीक्षा के दौरान बताया गया कि मई महीने में 95 मामले दर्ज कर 123 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

एस.डी.एम. परमप्रीत सिंह, एस.पी. (पी.बी.आई.) मेजर सिंह और सहायक कमिश्नर सुमित मुध की अगुवाई में आज यहां आयोजित एनकॉर्ड समीक्षा मीटिंग में पुलिस द्वारा नशों की रोकथाम, नशे की गिरफ्त में आए लोगों को नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती करवाने तथा नशों के खिलाफ जागरूकता गतिविधियों संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभिन्न संबंधित विभागों के नशा विरोधी कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

एस.पी. मेजर सिंह ने बताया कि मई महीने के दौरान जिला पुलिस द्वारा 878 ग्राम हेरोइन, 26 किलो से अधिक चूरा-पोस्त, एक हजार से अधिक नशीले कैप्सूल तथा 15,100 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस द्वारा नशों की प्रभावी रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसमें नशा तस्करों की संपत्तियां जब्त करना, एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामले दर्ज करना तथा नशे की लत से ग्रस्त युवाओं को नशा मुक्ति केंद्रों और ओट केंद्रों में भर्ती करवाना शामिल है।

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस द्वारा मई महीने के दौरान 147 पब्लिक मीटिंग करके लोगों को नशों के बढ़ते रुझान के खिलाफ जागरूक किया गया। एस.डी.एम. ने अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पुलिस विभाग के साथ लगातार तालमेल बनाए रखें और नशों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाइयों को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए प्रयासरत रहें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आकर्षण का केंद्र बने पिंक, माडल व पी.डब्लूय.डी. पोलिंग बूथ

20 फरवरी को सुबह 8 बजे से सांय 6 बजे तक होगा मतदान होशियारपुर, 19 फरवरी: जिले में जहां 1563 पोलिंग बूथों पर 20 फरवरी को पडऩे वाली वोटों के लिए पुख्ता प्रबंध किए...
article-image
पंजाब

131वें संविधान संशोधन बिल का शिरोमणि अकाली दल ने विरोध किया; कोर कमेटी की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई

चंडीगढ़ : संसद के आने वाले विंटर सेशन में चंडीगढ़ को लेकर 131वें संविधान संशोधन बिल को लेकर पंजाब में राजनीतिक हंगामा मच गया है। शिरोमणि अकाली दल ने इसका कड़ा विरोध किया है।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, फरार आरोपियों पर कसा शिकंजा

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 01 जून ।  चंडीगढ़ पुलिस के पीओ  एवं समन स्टाफ ने फरार एवं उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी यूटी चंडीगढ़ के...
article-image
पंजाब

Gatka Training Camp for Three

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/May 20 : A three-month Gatka training camp has been inaugurated at Gurdwara Shaheedan Ladhewal, Mahilpur. The initiative was organized by Sahibzada Baba Ajit Singh Gurmat Vidyala, Dansiwal Singh Welfare Society, Mahilpur-Garhshankar...
Translate »
error: Content is protected !!