मस्सल पंचायत में बन रहा हजारों युवाओं का भविष्य : आरएस बाली बाली

by
विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मस्सल पंचायत के लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान किया।
आधुनिक सार्वजनिक पुस्तकालय का होगा निर्माण।
एएम नाथ। नगरोटा 27 जून। मस्सल पंचायत में आज हजारों युवाओं का भविष्य उज्जवल हो रहा है यहां के राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में इस वर्ष कंप्यूटर साइंस विभाग भी जुड़ गया है जो नगरोटा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है नगरोटा सहित पूरे हिमाचल प्रदेश के बच्चे कंप्यूटर साइंस की शिक्षा भी अब यहां ले कर रहे हैं यह उद्गार पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने मस्सल में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में पहुँचने पर कहे। इस मौक पर पंचायत प्रधान सुषमा देवी, उपप्रधान दिनेश और समस्त पंचायत सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।
उन्होंने कहा विकास पुरुष स्वर्गीय जीएस बाली की दूरदर्शी सोच के कारण मस्सल पंचायत में इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित किया गया जहां लगभग सभी विषयों की शिक्षा पूरे हिमाचल प्रदेश के बच्चे अब ले रहे हैं यह नगरोटा और मस्सल के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने नवगठित पंचायत कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं उन्होंने कहा पंचायत को उनके द्वारा पूरा सहयोग मिलेगा और हम मिलकर विकास को और गति देंगे।
उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निवारण किया। उन्होंने स्थानीय पंचायत में आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण पुस्तकालय बनाने की घोषणा की जिसके लिए उन्होंने 5 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने स्थानीय पाठशाला का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को पाठशाला में कमरों का निर्माण और सौंदर्य करण के लिए रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पाठशाला में स्टेज और मुरम्मत कार्य के लिए 4 लाख देने की घोषणा की। आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र की पंचायतों के समग्र विकास के लिए अधिकारियों को कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
गत रात्रि उन्होंने धलूं में बाबा गरीब शाह मेला कमेटी द्वारा आयोजित मेले में मुख्य अतिथि बनकर शिरकत की। मेला कमेटी सदस्यों और ग्रामीणों के साथ मिलकर दंगल का आनंद लिया। उन्होंने विजेता उपविजेता पहलवानों को इनाम बांटे। उन्होंने मेला कमेटी को 51 हजार रुपए दिए।

See less
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एएम नाथ द्वारा विशेष तस्वीरें विधान सभा सचिवालय तपोवन से  सतलुज ब्यास टाइम्स के पाठकों के लिए 

आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय कुलदीप सिंह पठानिया जी ने 14 वी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही का संचालन किया। Share     
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी हादसे को लेकर बड़ा खुलासा : घटना से पहले कार ड्राइवर ने इंस्टा पर डाला वीडियो- ‘मैं मर जाऊं तो…

रोहित जसवाल : चिंतपूर्णी ।। हिमाचल के चिंतपूर्णी में 200 फीट नीचे खाई में कार हादसे का वीडियो वायरल हुआ है. जो पहाड़ी के रास्ते में अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. इस हादसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैंशन वाली नौकरी की गारंटी वाले कच्ची नौकरी वालों को भी हटा रही संवेदनहीन सरकार – नौकरी देने वाली नहीं छीनने वाली है सुखू सरकार : जयराम ठाकुर

कांग्रेस की झूठी गारंटियां पूरे देश में कांग्रेस के गले पड़ी हैं,  सरकार दिव्यांग लोगों के साथ भी तानाशाही और बर्बरता से पेश आ रही है एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अज्ञात व्यक्ति नवजात शिशु को बस स्टैंड पर बने धार्मिक-स्थल पर छोड़ फरार : नवजात को जन्म के आधे घटे बाद ही वहां छोड़ा गया

मुकेरिया(होशियारपुर ) : स्थानीय बस स्टैंड पर बने धार्मिक-स्थल पर देर रात कोई अज्ञात व्यक्ति नवजात शिशु को छोड़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम द्वारा नवजात को स्थानिक सिविल अस्पताल में ले...
Translate »
error: Content is protected !!