नूरपुर में बड़ी ड्रग तस्करी का पर्दाफाश : HRTC बस में युवती के बैग से 1 किलो से ज्यादा चरस बरामद

by

एएम नाथ। नूरपुर :  हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस जिला की सीआईए-1 टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एचआरटीसी बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती के कब्जे से एक किलो से अधिक चरस बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस बात की जांच में जुट गई है कि नशीले पदार्थों की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस तक पहुंचाया जाना था।

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह सीआईए-1 की टीम गनोह, जसूर और नूरपुर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, गश्त और मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पालमपुर क्षेत्र की एक युवती एचआरटीसी बस (HP 38 C 9974) में भारी मात्रा में चरस लेकर आ रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने जसूर के बौड़ चौक के पास नाका लगाकर बस को रोका और तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान बस में सवार गुनगुन (19), पुत्री शशि कुमार, निवासी गांव खिल्डू, डाकघर बिंद्राबन, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा के बैग से 1 किलो 6 ग्राम (सकल वजन) चरस बरामद हुई।
पुलिस ने मौके पर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए चरस को कब्जे में लेकर सैंपल सील किए और आरोपी युवती के खिलाफ थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और पूरे ड्रग नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं में 70% लोगों की जान ओवर स्पीडिंग के कारण जाती : डॉ. हरप्रीत भाटिया

आईवीवाई अस्पताल,  होशियारपुर  के डॉक्टरों ने गोल्डन ऑवर कान्सेप्ट के महत्व को समझने की आवश्यकता पर बल दिया होशियारपुर : “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले 12 वर्षों में वैश्विक स्तर पर सड़क दुर्घटनाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*उत्तरी क्षेत्र सम्मेलन में बाली ने की हिमाचल में शक्ति पीठ धाम सर्किट और एयर एंबुलेंस की पैरवी*

*देहरादून में नागरिक उड्डयन सम्मेलन संपन्न* धर्मशाला 05 जुलाई : भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा देहरादून में आयोजित पहले उत्तरी क्षेत्रीय नागरिक उड्डयन सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आम जन की समस्याओं का समाधान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता : राजेश धर्माणी

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने उपमंडल स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर), 12 नवम्बर: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का मुख्य उदेश्य 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मताधिकार के महत्व के बारे में जागरूक करना : SDM विकास शुक्ला

कुल्लू 25 जनवरी :  कुल्लू स्थित देव सदन में आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी कुल्लू विकास शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का मुख्य उदेश्य...
Translate »
error: Content is protected !!