भटियात-डलहौजी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 61 पदों पर भर्ती, 22 जुलाई तक करें आवेदन

by

चुवाड़ी परियोजना कार्यालय ने मांगे आवेदन, 27 और 31 जुलाई को होंगे साक्षात्कार

स्थानीय महिलाओं को अवसर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू

एएम नाथ। चम्बा :  बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी धर्मवीर ने बताया कि उपमंडल भटियात एवं डलहौजी क्षेत्र के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भटियात क्षेत्र में 8 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, 26 आंगनवाड़ी सहायिका तथा 2/4 बकलोह कैंट केंद्र में एक-एक कैच कार्यकर्ता एवं कैच सहायिका के पद सृजित किए गए हैं। वहीं डलहौजी उपमंडल के अंतर्गत 6 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 19 आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं।

उन्होंने बताया कि पात्र महिला उम्मीदवार 22 जुलाई 2026 तक कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, चुवाड़ी में आवेदन जमा कर सकती हैं। केवल वही महिलाएं आवेदन करने की पात्र होंगी जो संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के फीडिंग एरिया में सामान्य रूप से निवास करती हों। आवेदनकर्ता की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से न्यूनतम जमा दो (+2) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 का आय प्रमाण पत्र नायब तहसीलदार, तहसीलदार अथवा एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट द्वारा जारी होना आवश्यक है। उच्च शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांगता, अनाथ, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को निर्धारित नियमों के अनुसार अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे।

धर्मवीर ने बताया कि भटियात क्षेत्र के आवेदकों के दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार 27 जुलाई 2026 को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय चुवाड़ी में आयोजित होंगे, जबकि डलहौजी उपमंडल के अभ्यर्थियों का सत्यापन एवं साक्षात्कार 31 जुलाई 2026 को उपमंडलाधिकारी कार्यालय डलहौजी में होगा। इस संबंध में अलग से सूचना जारी नहीं की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक या परियोजना कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों के भरे जाएंगे 20 हजार पद : मुख्यमंत्री ने कहा राज्य लोक सेवा आयोग इसी माह निकालेगा विज्ञापन

एएम नाथ। शिमला  :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में विभिन्न श्रेणियों के 20 हजार पदों को भरा जाएगा । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान...
हिमाचल प्रदेश

3 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया एनएचपीसी लिमिटेड ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए

शिमला :  एनएचपीसी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक ए.के. ग्रोवर ने वीरवार सायं मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू को एनएचपीसी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए तीन करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।  मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव 2025 -धरातल पर उतरी डिप्टी सीएम की सोच, खूब सजी हिमाचली नाइट

हर आयोजन में एक सांस्कृतिक संध्या पूर्णतः हिमाचली कलाकारों को समर्पित करने के हिमायती हैं उपमुख्यमंत्री रोहित जसवाल।  हरोली  : राज्य स्तरीय हरोली उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह से हिमाचली कलाकारों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान आंदोलन के इलाकों में किसानों की नाराजगी भाजपा को पड़ी भारी

चंडीगढ़ : हरियाणा व पंजाब के अलावा हरियाणा से सटे राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन का भी असर देखने को मिला है। इन चारों ही इलाकों में किसानों की नाराजगी भाजपा...
Translate »
error: Content is protected !!