विकास खंड पट्टा में वार्ड सदस्यों के लिए वीबीजी रामजी ऐप और पंचायती राज नियमों पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

by

पट्टा मेहलोग , 3 जुलाई (तारा) : विकास खंड कार्यालय पट्टा में एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। बीडीओ पट्टा ब्लॉक कुलदीप सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण निदेशक, ग्रामीण विकास विभाग, हिमाचल प्रदेश (शिमला) द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्राप्त निर्देशों की अनुपालना में आयोजित किया गया।
इस शिविर के तहत’ वी बी जी राम जी” योजना के अंतर्गत कार्य करने वाले मजदूरों की उपस्थिति मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज करने के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को वार्ड सदस्यों की शक्तियों पंचायती राज एक्ट एवं नियमों की जानकारी दी गई। उन्हें जन्म-मृत्यु पंजीकरण और विवाह अधिनियम के तहत कानूनी प्रक्रियाओं व उनके दायित्वों के बारे में भी विस्तार से जागरूक किया गया।
यह प्रशिक्षण खण्ड विकास अधिकारी पट्टा कुलदीप सिंह द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम चरण के कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायत गुलरवाला, कंडोल, बाडीया, सोडी, जाडला, बढलग के कुल 35 वार्ड सदस्यों ने भाग लिया और विभागीय कार्यप्रणाली को समझा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टिप्पा में चार से सात नवंबर तक आयोजित होगा फिल्म फेस्टिवल : धर्मशाला में फिल्म फेस्टिवल के आयोजन से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: डीसी

धर्मशाला, 14 अक्तूबर। धर्मशाला के टिप्पा में चार नवंबर से लेकर सात नवंबर तक फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने देते हुए बताया कि फिल्म फेस्टिवल के सफल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आधा हाथ और चेहरे से मांस था गायब, मचा हड़कंप : रहस्यमयी तरीके से लापता छात्रा की लाश मिली

एक हफ्ते से परिवार बेटी की कर रहा था तलाश एएम नाथ। मंडी :  छह दिन से लापता छात्रा की लाश जंगल में मिली है। लाश के चेहरे को जानवरों ने नोच खाया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेना के हैलीकाॅप्टर ने भरमौर हैलीपैड से भरी उड़ान, पठानकोट पहुंचाए 4 मणिमहेश यात्रियाें के शव

एएम नाथ। चम्बा :  मणिमहेश यात्रा के दौरान मारे गए लोगों के शवों को परिजनों तक पहुंचाने की कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को 4 शवों को भरमौर से निकाला गया। ये शव...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के पहले दल को 13 दिवसीय भ्रमण पर किया रवाना

चंडीगढ़, दिल्ली और गोवा का भ्रमण करेंगे 22 अनाथ बच्चे एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां 22 चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के पहले दल को 13 दिवसीय भ्रमण...
Translate »
error: Content is protected !!