केवीके चंबा का ‘खेत बचाओ अभियान’ सफलतापूर्वक संपन्न, 6 हजार किसानों तक पहुंचा संदेश

by

‘मिट्टी बचाओ, खेती बचाओ, किसान बचाओ’ अभियान के तहत 51 जागरूकता शिविर आयोजित

एएम नाथ। चंबा :  कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) चंबा द्वारा कृषि विभाग, आत्मा (ATMA) तथा अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से 1 जून से 30 जून, 2026 तक चलाए गए राष्ट्रव्यापी “खेत बचाओ अभियान” का सफलतापूर्वक समापन हो गया। अभियान के दौरान जिले भर में किसानों को मृदा संरक्षण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक किया गया।
केवीके चंबा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. धर्मिंदर कुमार ने बताया कि एक माह तक चले इस अभियान में केवीके, कृषि विभाग और आत्मा की संयुक्त टीमों ने पूरे जिले में सक्रिय रूप से कार्य किया। इस दौरान 51 जागरूकता शिविर आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से लगभग 6,000 किसानों एवं अन्य हितधारकों तक पहुंच बनाई गई।
उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य मृदा स्वास्थ्य का संरक्षण, रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग में कमी लाना तथा वैज्ञानिक एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना था। किसानों को संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, समेकित कीट प्रबंधन (आईपीएम), मृदा परीक्षण तथा जैविक एवं प्राकृतिक कृषि आदानों के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।
“मिट्टी बचाओ, खेती बचाओ, किसान बचाओ” थीम पर आधारित इस अभियान के माध्यम से किसानों को स्वस्थ मिट्टी, टिकाऊ खेती और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने इसे जिले में कृषि जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय चंबा में कार्यक्रम आयोजित : जनजातीय उपमंडल भरमौर व पांगी में भी भव्य समारोह आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में भगवान विरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा मुख्य अतिथि के रूप...
हिमाचल प्रदेश

5 गिरफ्तार : युवक का शव बोरी में डालकर नाले में फेंका, शरीर के 7-8 टुकड़े किए गए और फिर उन्हें बोरी में डालकर नाले में बड़े-बड़े पत्थरों के बीच दबा दिया

चंबा : चंबा जिले के सलूणी उपमंडल के तहत आती भांदल पंचायत में एक युवक का शव बोरी में डालकर नाले में फेंका हुआ मिला है। हत्या के बाद शरीर के 7-8 टुकड़े किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जापान की एडवांस टेक्नोलॉजी से जुड़ेंगे हिमाचल के युवा, मंत्री धर्माणी ने बढ़ाया सहयोग का कदम

एएम नाथ। शिमला: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने जापान की टोक्यो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी का दौरा किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच...
हिमाचल प्रदेश

ऑक्सीजन सिलेंडर स्टोर करने पर रोक, रविवार तक एसडीएम के पास जमा करने होंगे सिलेंडरः डीसी जिला प्रशासन की अनुमति के बिना ऑक्सीजन सिलेंडरों की आवाजाही पर भी लगा प्रतिबंध

ऊना – कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने घर या किसी अन्य स्थान पर ऑक्सीजन सिलेंडर स्टोर करने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में आदेश जारी...
Translate »
error: Content is protected !!