राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित, 10 जुलाई तक करें स्व-नामांकन

by

उत्कृष्ट शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी

एएम नाथ। चंबा :  स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए पात्र शिक्षकों से ऑनलाइन स्व-नामांकन आमंत्रित किए हैं। उप-निदेशक स्कूल शिक्षा (प्रारम्भिक) ने बताया कि इच्छुक शिक्षक नेशनल टीचर्स अवॉर्ड्स पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पुरस्कार का उद्देश्य उन शिक्षकों को सम्मानित करना है, जिन्होंने नवाचार, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के माध्यम से विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जून से शुरू हो चुकी है। पात्र शिक्षक 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन का अंतिम सबमिशन एवं पुष्टि 13 जुलाई तक की जा सकेगी। इसके बाद जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चयनित शिक्षकों को अगस्त माह में सूचित किया जाएगा तथा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार समारोह 5 सितंबर को आयोजित होगा। अधिकारियों ने शिक्षकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने का आग्रह किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा चुनाव : आप ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

शिमला : आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर व सह प्रभारी डा. संदीप पाठक की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर से नवनिर्वाचित विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने की विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। शिमला :  हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की।  कैप्टन रणजीत सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सुधार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय

रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी की बैठक में मंत्री राजेश धर्माणी ने दिए मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश अस्पताल को 91 लाख रुपये के आधुनिक चिकित्सा उपकरण मिलेंगे; डायलिसिस मशीनों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल विकास परियोजना मैहला के अंतर्गत 2 क्रेच कार्यकर्ता व 3 क्रेच सहायिकाओं के पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

4 अगस्त तक करें आवेदन, 19 अगस्त को होगा साक्षात्कार एएम नाथ। चम्बा : बाल विकास परियोजना अधिकारी, मैहला अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल विकास परियोजना मैहला के अंतर्गत विभिन्न...
Translate »
error: Content is protected !!