अगनवीरों को 4 साल बाद नहीं होना होगा रिटायर ! अगले साल 90,000 नई वैकेंसी

by

चर्चा है कि सेना में ज्यादा अग्निवीरों को स्थायी तौर पर रखने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही अगले भर्ती चक्र में वैकेंसी की संख्या भी बढ़ सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार या सेना की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इंडियन एक्सप्रेस और अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में संकेत मिले हैं कि अग्निवीरों के रिटेंशन (स्थायी भर्ती) को लेकर बड़ा बदलाव संभव है। जानिए क्या है पूरा मामला…

अग्निवीरों को लेकर अभी क्या है नियम और क्या बदलने वाला है?….अभी के नियमों के अनुसार, 4 साल की सर्विस पूरी करने वाले अग्निवीरों में से सिर्फ 25% जवानों को ही सेना में परमानेंट नौकरी मिलती है। बाकी 75% को 4 साल बाद घर लौटना पड़ता है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इसमें बड़ा सुधार किया जा रहा है। भारतीय नौसेना (Navy) अपने 75% अग्निवीरों को सेना में बनाए रखने (रिटेन करने) का प्रस्ताव रख सकती है। सेना (Army) और वायुसेना (Airforce) भी मौजूदा 25% की सीमा को बढ़ाकर 50% करने पर गंभीरता से विचार कर रही हैं।

क्या अब ज्यादा अग्निवीरों को मिलेगी परमानेंट नौकरी?…..फिलहाल नियम नहीं बदले हैं और 25% का नियम ही लागू है। लेकिन अगर प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है, तो भविष्य में पहले के मुकाबले ज्यादा अग्निवीरों को स्थायी नौकरी का मौका मिल सकता है। यानी 4 साल की सेवा पूरी करने के बाद बड़ी संख्या में युवाओं के लिए सेना में बने रहने का रास्ता खुल सकता है।

4 साल पूरे होने के बाद क्या होगा?….पहले 4 साल जवान को अपनी 4 साल की ट्रेनिंग और सर्विस पूरी करनी होगी। 4 साल पूरे होने पर जवान एक बार सेवा से मुक्त (रिलीज) होंगे। जो अग्निवीर आगे भी देश की सेवा करना चाहते हैं, उनका मेरिट के आधार पर सेलेक्शन होगा। जो जवान अपना बेस्ट देंगे, उन्हें ही आगे चलकर ‘नियमित सैनिक’ के रूप में भर्ती किया जाएगा।

सेना ज्यादा अग्निवीरों को क्यों रखना चाहती है?….जानकारों के मुताबिक, अग्निवीरों के पहले बैच ने पिछले 4 सालों में बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने आधुनिक हथियारों को चलाया है और नई तकनीक के साथ काम किया है। सेना का मानना है कि इन ट्रेंड और अनुभवी जवानों को बाहर भेजने के बजाय उन्हें सेना में बनाए रखना ज्यादा समझदारी है। इससे हमारी सेना और भी ज्यादा मजबूत और तकनीक से लैस होगी।

अग्निवीर की वैकेंसी कब और कितनी आने वाली है?अग्निपथ योजना के तहत भर्ती का दायरा लगातार बढ़ रहा है। पिछले भर्ती चक्र में बड़ी संख्या में युवा ट्रेनिंग में शामिल हुए थे। अब रिपोर्ट्स में संकेत हैं कि अगले ट्रेनिंग साल में करीब 90 हजार पदों पर भर्ती की जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह अग्निवीर भर्ती शुरू होने के बाद सबसे बड़े भर्ती अभियानों में से एक हो सकता है।

युवाओं के लिए इसका क्या मतलब है?….अगर आप सेना में करियर बनाना चाहते हैं तो यह अपडेट आपके लिए अहम है। भविष्य में स्थायी नौकरी के अवसर बढ़ सकते हैं। भर्ती पदों की संख्या बढ़ने की संभावना है। सेना, नौसेना और वायुसेना में ज्यादा मौके मिल सकते हैं। कॉम्पटिशन जरूर रहेगी, इसलिए तैयारी अभी से मजबूत रखनी होगी।

किन बातों का ध्यान रखें?…..सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक रिटेंशन बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। इसलिए उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक नोटिफिकेशन और सेना की वेबसाइट पर जारी जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खन्ना की केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से विशेष मुलाकात

देश की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार के अहम् फैसलों और ऑपरेशन सिन्दूर की खन्ना ने की सराहना नई दिल्ली :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से...
article-image
पंजाब

Rajinder Kumar shares insights from

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 4 : Former PNB director Rajinder Kumar Bhatia said during a special meeting that he had the opportunity to attend a two-day national Faculty Development Programme (case teaching/case development) organised...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑनलाइन हाजिरी के साथ शिक्षकों को भेजनी होगी लाइव लोकेशन : 1 मई से शुरू होने जा रही व्यवस्था

एएम नाथ। शिमला : प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में सेवारत अध्यापकों की हाजिरी ऑनलाइन लगने के साथ ही एक मई से उनकी लाइव लोकेशन भी शेयर होगी। स्वीट चैट एप से अध्यापकों को समय...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने किया एसएसपी कार्यालय का शैक्षणिक दौरा

यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति पर मिली जागरूकता होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर के छात्रों ने हाल ही में एसएसपी कार्यालय का शैक्षणिक और प्रेरणादायक दौरा किया।...
Translate »
error: Content is protected !!