डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल ने स्थापना के 80 वर्ष पूरे होने पर लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 500 लोगों ने उठाया लाभ

by

एएम नाथ । अर्की, 6 जुलाई। डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल, अर्की ने अपनी स्थापना के 80 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में क्षेत्र के करीब 500 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई, विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया तथा निःशुल्क दवाइयों का लाभ उठाया।

विद्यालय की प्रिंसिपल रीना पांटा ने बताया कि समाज सेवा की भावना से आयोजित इस शिविर में विभिन्न चिकित्सा विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। ऑर्थोपेडिक्स विभाग से डॉ. भास्कर मोहन पाटिल (एचओडी), मेडिसिन विभाग से डॉ. सर्वेश एवं डॉ. पंकज, गायनेकोलॉजी विभाग से डॉ. सानिध्य, फिजियोथेरेपी विभाग से डॉ. नितेश वर्मा, पीडियाट्रिक्स विभाग से डॉ. दिव्या राणा, नेत्र रोग विभाग से डॉ. अंतरा एवं श्रेया नारंग, जबकि ईएनटी विभाग से डॉ. आदित्य ठाकुर ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में सलाह प्राप्त की। स्थानीय लोगों ने विद्यालय की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक साबित होते हैं, क्योंकि उन्हें एक ही स्थान पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध हो जाती हैं।
प्रिंसिपल रीना पांटा ने स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, स्वयंसेवकों तथा स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाता रहा है और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रेलवे अंडरपास और पंडोगा-त्यूड़ी पुल से क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई रफ्तार : जिला ऊना में निर्माणाधीन परियोजनाओं का सचिव अभिषेक जैन ने किया निरीक्षण

रोहित जसवाल।  ऊना, 19 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव अभिषेक जैन ने शनिवार को ऊना जिले के मलाहत में निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास तथा स्वां नदी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वांवुमेन फडरेशन ने 40 छात्राओं को बांटे 2.79 लाख के छात्रवृत्ति चेक

ऊना, 13 अप्रैल। हरोली उत्सव में उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्वां वुमेन फेडरेशन द्वारा फेडरेशन के सदस्य महिलाओं की बच्चियों के लिए आयोजित वार्षिक छात्रवृत्ति परीक्षा के अंतर्गत 40 छात्राओं को 2.79 लाख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी के दियाड़गी में 60 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाएं की लोगों को मुख्यमंत्री ने समर्पित

एएम नाथ। मंडी :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी जिला के एक दिवसीय दौरे के दौरान, बल्ह के दियाड़गी में लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत की 14 विकासात्मक परियोजनाओं के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन की परिकल्पना को साकार कर रहा खिलाड़ियों का सम्मानः मुख्यमंत्री सुक्खू

खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि, डाइट मनी में सरकार ने की ऐतिहासिक बढ़ोतरी एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान कार्यक्रम में कहा...
Translate »
error: Content is protected !!