कनाडा पुलिस का बड़ा खुलासा : झूठे थे भारत पर ट्रूडो के आरोप , निज्जर हत्याकांड मामले में ट्रूडो ने भारत पर लगाए थे झूठे आरोप

by

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा के पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो द्वारा भारत पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठे साबित हुए हैं. दरअसल, कनाडा के रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ( RCMP) ने इस मामले की जांच के दौरान अब ऐसे कई सबूत पेश किए हैं जो ये साबित करते हैं कि कनाडा की पिछली सरकार ने भारत पर जितने भी आरोप लगाए थे वो झूठे थे।

RCMP के इस मामले की जांच में अब ये साफ हो गया है कि उन्हें ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे इस हत्याकांड में भारत सरकार या उसके किसी अधिकारी की संलिप्तता साबित होती हो।

2023 में ट्रूडो ने लगाया था आरोप :  RCMP के इस हत्याकांड की जांच को लेकर एक बयान भी जारी किया है. इस बयान से अब ये साफ हो गया है कि कनाडा के पूर्व पीएम ने 2023 में भारत को लेकर जितने भी दावे किए थे वो फर्जी थे. आपको बता दें कि जस्टिन ट्रूडो के उन बयानों के बाद भारत और कनाडा के बीच आपसी रिश्तों में अभूतपूर्व तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. कनाडा की जांच एजेंसी का यह बयान अब उस पूरे नैरेटिव पर भी सवाल खड़े कर रही है जो बगैर किसी सबूत के भारत को इस हत्याकांड से जुड़ा बता रहा था।

कनाडा पुलिस ने लॉरेंस गैंग का किया जिक्र : RCMP का यह खुलासा अमेरिकी अधिकारियों द्वारा एक आरोप पत्र सावर्जनिक किए जाने के कुछ घंटे बाद ही आया है. कनाडा पुलिस के इस आरोपपत्र में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और कभी उसके साथ काम करने वाले गोल्डी बराड पर 2023 में कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का निर्देश देने का आरोप लगाया है. इस रिपोर्टर के अमेरिकी आरोपपत्र में भी भारतीय सरकार की किसी भी भूमिका का जिक्र नहीं किया गया है।

कनाडा पुलिस ने कहा- जांच अभी जारी :  इस मामले को लेकर RCMP के डिप्टी कमिश्नर लिसा मोरलैंड ने स्पष्ट किया है कि इस मामले की जांच अभी भी जारी है. हम अभी भी इस मामले में कई एंगल से जांच कर रहे हैं. अभी तक की जांच में संगठित अपराध सिंडिकेट की जांच और अब तक लगाए आरोपों के आधार पर ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे की यह कहा जा सके कि भारत सरकार के अधिकारी इस मामले में कहीं सभी शामिल थे या उनके खिलाफ आरोप लगाए जाएंगे. अभी तक ऐसा ना तो कई सबूत सामने आया है और ना ही कोई जानकारी ही मिली है जो भारत सरकार को इस मामले से कहीं से भी जोड़ती हो।

कौन था हरदीप सिंह निज्जर?

आपको बता दें कि हरदीप सिंह निज्जर भारत में मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल था.वह पंजाब में हिंदू पुजारी की हत्या समेत कई अपराधों में शामिल था. एनआईए ने उसे पकड़ने में मदद करने या उसके बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने का भी ऐलान किया था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पति ने लिया बदला, गन प्वाइंट पर किडनैपिंग- पत्नी की हत्या : वकील दोस्त भी मारा गया

फगवाड़ा :  कपूरथला के फगवाड़ा में डबल मर्डर केस में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। फगवाड़ा के एजीआई फ्लैट से 2 सप्ताह पहले महिला और उसके एडवोकेट दोस्त की किडनैपिंग व हत्या...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

300 यूनिट फ्री बिजली का फायदा ऐसे मिलेगा : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का ऐलान

नई दिल्ली।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को सोलर ऊर्जा आधारित एक खास पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का ऐलान किया। वित्त मंत्री ने नि:शुल्क सौर बिजली योजना को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री...
article-image
पंजाब

एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी, वायरल हुई कॉल रिकॉर्डिंग : विधायक रंधावा के के पीए नितिन लूथरा ने बलटाना पुलिस चौकी इंचार्ज से

चंडीगढ़। पंजाब के डेराबस्सी से आम आदमी पार्टी के विधायक कुलजीत रंधावा विवादों में घिर गए हैं। विधायक के पीए नितिन लूथरा ने बलटाना पुलिस चौकी इंचार्ज से एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी।...
article-image
पंजाब

इंद्रा विकास कॉलोनी, रहीमपुर में धूमधाम से मनाया गया तीज का त्योहार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : इंद्रा विकास कॉलोनी, रहीमपुर में तीज का त्योहार बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर सिमरत, कमलेश रानी, संदीप कुमारी, कमलेश, रीना रानी, मीनाक्षी, रेखा रानी,...
Translate »
error: Content is protected !!