दर्दनाक : परिवार के 4 सदस्यों ने निगला जहर : पिता और 13 वर्षीय बेटी की मौत…मां-बेटे की हालत भी गंभीर

by

पटियाला : पटियाला शहर में दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने एक ही परिवार के चार सदस्यों ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर निगलने के बाद जब सभी की हालत बिगड़ने लगी, तो उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान पिता और 13 साल की मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मां और बेटे की सांसें अभी भी संकट में हैं। हंसते-खेलते परिवार के इस खौफनाक कदम से पूरे इलाके में मातम और हड़कंप मच गया है।

अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, जहरीला पदार्थ खाने वाले मृतकों की पहचान 45 वर्षीय पिता विकास बातिश और 13 वर्षीय बेटी खुशी बातिश के रूप में हुई है। डॉक्टरों के भारी प्रयासों के बावजूद इन दोनों को बचाया नहीं जा सका और उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। वहीं, 43 वर्षीय मां तमन्ना बातिश और 11 वर्षीय मासूम बेटे कनव का राजिंदरा अस्पताल में गहन इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल बेहद गंभीर बनी हुई है और मेडिकल टीम उनकी जान बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

डीएसपी सिटी-1 संजीव सिंगला ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले की गहनता से तफ्तीश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अब तक की प्रारंभिक जांच में परिवार के भीतर घरेलू लेन-देन और आर्थिक विवाद की बात सामने आई है, जिसके चलते मानसिक तनाव में आकर परिवार ने यह दर्दनाक कदम उठाया होगा।

डीएसपी संजीव सिंगला ने स्पष्ट किया कि हालांकि शुरुआती जांच में आर्थिक लेनदेन का मामला लग रहा है, लेकिन पुलिस केवल इसी बिंदु पर सीमित नहीं है। पुलिस की विशेष टीमें इस सनसनीखेज वारदात के हर संभावित पहलू से जांच कर रही हैं ताकि इसके पीछे की असल सच्चाई का पता लगाया जा सके। फिलहाल, पुलिस ने पिता और बेटी के दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने और घायलों के होश में आने के बाद ही इस दर्दनाक मौत के वास्तविक कारणों का पूरी तरह से खुलासा हो सकेगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

पंजाब जंगलात वर्कर्स यूनियन के कार्यकर्ता 6 नवंबर को कैबिनेट मंत्री मीत हेयर के निर्वाचन क्षेत्र बरनाला में रोष रैली करेंगे

गढ़शंकर, 3 नवम्बर: जंगलात वर्कर्स यूनियन पंजाब ने प्रदेश अध्यक्ष अमरीक सिंह गढ़शंकर, महासचिव जसवीर सिंह सीरा, चेयरमैन विरसा सिंह चाहल के नेतृत्व में गूगल मीट के माध्यम से एक ऑनलाइन बैठक की और...
article-image
पंजाब

मार्च महीने का वेतन न मिलने पर जलस्रोत कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

गढ़शंकर – जलस्रोत विभाग की योजनाओं पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को विभाग द्वारा मार्च महीने का वेतन जारी नहीं करने के कारण जलसप्लाई कर्मचारियों ने विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।कर्मचारी...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा में 30 दिसंबर को विशेष सत्र: साहिबजादों को नमन के बाद मनरेगा में बदलाव पर होगी बहस

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र (30 दिसंबर) में साहिबजादों बाबा फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह की शहादत को नमन किया जाएगा। इसके बाद केंद्र सरकार द्वारा ‘मनरेगा’ का...
article-image
पंजाब

खुरालगढ़ की महिला को घायल करने के आरोप तीन महिलाओं सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर । गांव खुरालगढ़ में एक महिला को उसके घर में घुस कर मारपीट कर घायल करने के आरोप में तीन महिलाओं सहित पांच लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैै। जगदीश कौर...
Translate »
error: Content is protected !!