सीमा पार नशा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 8.378 किलो हेरोइन व 2 लाख रुपये के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

by

अमृतसर :  अमृतसर पुलिस ने सीमा पार संचालित नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 8.378 किलोग्राम हेरोइन और नशा तस्करी से जुड़े दो लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी सीमा पार बैठे एक तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे और पंजाब के विभिन्न इलाकों में हेरोइन की खेप पहुंचाने का काम करते थे।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी अलग-अलग स्थानों से हेरोइन की खेप एकत्र कर आगे सप्लायरों तक पहुंचाते थे। इस नेटवर्क के तार सीमा पार बैठे तस्करों से जुड़े हैं। मामले में थाना छेहरटा और थाना इस्लामाबाद में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जांच के दौरान आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, अब तक कितनी खेप की सप्लाई की गई है और सीमा पार बैठे तस्करों के स्थानीय सहयोगी कौन हैं। पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस सीमा पार नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे सप्लाई नेटवर्क को तोड़ने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बिगड़ सकता दिल्ली का चुनावी समीकरण : हरियाणा में भी हुआ था खेला

नई दिल्ली।  दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सिर्फ राजधानी में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। इसका एक कारण यह भी है कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ाए रेट : 7 किलोवाट तक के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी को वापस

 चंडीगढ़ :  पंजाब कैबिनेट की मीटिग में भगवंत मान सरकार ने बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी वापस ले ली है। इस बैठक में पेट्रोल की कीमत 61 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

40 स्टार प्रचारक, 100 बैठकें, न जानें क्या-क्या किए जतन, फिर भी कांग्रेस खाली ‘हाथ’

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की वोटिंग 5 फरवरी को पूरी हो गई, और अब सबकी नजरें 8 फरवरी को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे कांग्रेस के लिए निराशाजनक...
article-image
पंजाब , समाचार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 461 नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे : लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए दसमेश पिता के नक्शे कदम पर चलने का दिया न्योता

चंडीगढ़, 17 जनवरी । श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 461 नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौंपे और लोगों को इंसाफ दिलाने के...
Translate »
error: Content is protected !!