भारतीय कुश्ती के सम्राट  ‘रुस्तम-ए-हिन्द’ विश्व चैंपियन दारा सिंह जी की पुण्यतिथि पर आल इंडिया जाट महासभा के नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

by

चंडीगढ़ ।  भारतीय कुश्ती के सम्राट  ‘रुस्तम-ए-हिन्द’ विश्व चैंपियन दारा सिंह जी की आज पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि  देते हुए आल इंडिया जाट महासभा व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह, आल इंडिया जाट महासभा के उपाध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन के स्पोकेसपर्सन राकेश टिकैत, आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रिय सीनियर वाईस प्रधान व पंजाब प्रधान हरपाल सिंह हरपुरा, पंजाब के महासचिव अजायब सिंह बोपाराय,  महासचिव परमवीर सिंह गोसल, अमृतसर के प्रधान गुरजीत सिंह मान, सचिव सुखबीर सिंह मिन्हास, सचिव जसप्रीत सिंह निरवाल, सीनियर वाईस प्रधान जसपाल सिंह सिद्धू  ने कहा कि भारतीय कुश्ती को विश्व पटल पर गौरव दिलाने वाले महान पहलवान, प्रख्यात अभिनेता एवं ‘रुस्तम-ए-हिन्द’ दारा सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते है ।

हरपाल सिंह हरपुरा की कुश्ती वर्ल्ड चैंपियन स्वर्गीय  दारा सिंह के साथ यादगारी तस्वीर 

उन्हीनों ने कहा  दारा सिंह रंधावा  खेल और सिनेमा जगत में उनका अतुलनीय योगदान और सादगी भरा व्यक्तित्व हमेशा हमारी यादों में अमर रहेगा। अखाड़े के अजेय योद्धा रहे स्वर्गीय दारा सिंह ने करीब 500 पेशेवर कुश्तियों में अजेय रहने वाले विश्वविजेता 6 फुट 2 इंच के इस फौलादी इंसान ने अखाड़े से लेकर संसद और सिनेमा तक अनुशासन और भारतीय मूल्यों की अमिट छाप छोड़ी। उनकी शक्ति, सादगी और राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक, ‘रुस्तम-ए-जमाना’ दारा सिंह आल इंडिया जाट महासभा के 14 साल राष्ट्रिय प्रधान रहे और उनकी कोशिशों के चलते जाट समुदाय को आठ प्रदेशों में आरक्षण मिल रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ड्रग मनी , 110 ग्राम नशीले पदार्थ, 5 ग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

माहिलपुर, 11 जून  : माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को 110 ग्राम नशीले पदार्थ, 5 ग्राम हेरोइन व साढ़े पांच हजार रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट अधीन मुकदमा दर्ज...
article-image
पंजाब

दुर्लभ ब्रेन इंफेक्शन  के मरीज को मिली नई जिंदगी

होशियारपुर: बैक्टीरिया के कारण होने वाले दुर्लभ और गंभीर ब्रेन इंफेक्शन  ‘सीएनएस नोकार्डियोसिस’ से पीड़ित 70 वर्षीय पुरुष मरीज को हाल ही में मैक्स अस्पताल में सफल इलाज के बाद नया जीवन मिला। पुरानी...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने विदेश मंत्री से की नवांशहर में पासपोर्ट सेवा केंद्र के कार्य में तेजी लाने की मांग

नवांशहर, 16 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलकर नवांशहर में पासपोर्ट सेवा केंद्र को शुरू करने की प्रक्रिया में तेजी लाने...
Translate »
error: Content is protected !!