बेअदबी आरोपी का सिर धड़ से अलग किया : जमानत पर हुआ था रिहा; घर बना मौत का मैदान…जांच में जुटी पुलिस

by

मंडी गोबिंदगढ़ :  पंजाब में 2020 के बेअदबी (धार्मिक ग्रंथ के अपमान) के एक मामले में आरोपी और हाल ही में जमानत पर रिहा हुए 45 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से कथित तौर पर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मेवा सिंह की सोमवार आधी रात को मंडी गोबिंदगढ़ के निकट लाडपुर तूरां गांव स्थित उसके घर में एक अज्ञात हमलावर ने हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि घटना के समय मेवा सिंह अपने परिवार के साथ घर पर थे। इसी दौरान हमलावर कथित तौर पर चारदीवारी फांदकर घर में घुसा और धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती खबरों में कहा गया था कि हमले के दौरान मेवा सिंह का सिर धड़ से अलग कर दिया गया था। हालांकि बाद में अमलोह के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बिक्रमजीत सिंह घुम्मन ने स्पष्ट किया कि मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के कई गहरे घाव मिले हैं, लेकिन उनका सिर धड़ से अलग नहीं किया गया था।

पुलिस के अनुसार, मामले में आर्थिक लेन-देन और व्यक्तिगत रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया है और हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मेवा सिंह वर्ष 2020 में लाडपुर तूरां गांव के एक गुरुद्वारे में हुई बेअदबी की घटना के मामले में आरोपी था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सचदेवा स्टॉक्स वॉकथॉन को लेकर मैरी गोल्ड स्कूल में दी गई जानकारी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा।  फिट बाइकर क्लब हुशियारपुर की ओर से आगामी 2 नवंबर 2025 को आयोजित किए जा रहे 5 किलोमीटर लंबे “सचदेवा स्टॉक्स हुशियारपुर वॉकथॉन” के बारे में क्लब अध्यक्ष परमजीत सचदेवा ने मैरी...
article-image
पंजाब

मंदिर माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी गढ़शंकर में मूर्ति स्थापना 8 को

गढ़शंकर, 29 नवंबर: मंदिर माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी गढ़शंकर में 8 दिसंबर को मूर्कीति स्थापना कीजा रही है। जानकारी देते एडवोकेट पंकज कृपाल ने बताया कि मंदिर में 6 दिसंबर को सुबह 11...
article-image
पंजाब

सीपीएम उमीदवार महिंदर कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया

गढ़शंकर – विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से सीपीएम नेता कामरेड महिंदर कुमार बद्दोआन ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय में पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ कामरेड दर्शन सिंह मट्टू व...
Translate »
error: Content is protected !!