सेब बागवानों के साथ सरासर अन्याय कर रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

by

जयराम ठाकुर ने कहा, संवैधानिक अधिकारों के लिए भी लोगों को लेनी पड़ रही है न्यायालय की शरण

संविधान की धज्जियाँ उड़ा रही है सरकार

बोले, भारतीय जनता पार्टी बागवानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में मार्केट इंटरवेंशन स्कीम (एमआईएस) के तहत सी-ग्रेड सेब खरीद की नई व्यवस्था पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार के इस फैसले को बागवानों के साथ सरासर अन्याय करार देते हुए तीखा हमला बोला है। शिमला से जारी एक कड़े बयान में नेता प्रतिपक्ष ने सरकार की नीयत और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि एक ओर प्रदेश सरकार सेब खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के बड़े-बड़े दावे कर अपनी पीठ थपथपा रही है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत में बागवानों के अधिकारों पर कैंची चलाई जा रही है।
नए नियमों के अनुसार अब एक बागवान से अधिकतम केवल 30 बोरी सी-ग्रेड सेब ही खरीदा जाएगा, जो सीधे तौर पर हिमाचल के मेहनतकश बागवानों की पीठ में छुरा घोंपने जैसा है। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सीधा और तीखा सवाल पूछा कि जिन बागवानों के बगीचों में 30 बोरी से अधिक सी-ग्रेड सेब का उत्पादन होगा, वे आखिरकार अपने बचे हुए सेब को लेकर कहां जाएंगे और उसकी बर्बादी का जिम्मेदार कौन होगा? उन्होंने सुक्खू सरकार को केवल प्रचारतंत्र, झूठ और बड़े-बड़े होर्डिंग्स के सहारे चलने वाली संवेदनहीन सरकार बताते हुए नसीहत दी कि मुख्यमंत्री देश भर में घूम-घूम कर झूठी वाहवाही लूटना और स्थानीय स्तर पर बागवानों की सुविधाएं छीनने की साजिशें रचना तुरंत बंद करें।
पूर्व मुख्यमंत्री ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कभी दूध खरीद की सीमा तय करना तो कभी कृषि और बागवानी उत्पादों की सरकारी खरीद में इस तरह की अड़चनें और बंदिशें पैदा करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसे किसी भी सूरत में ‘सुख की सरकार’ नहीं कहा जा सकता। आज हिमाचल का बागवान पूरी तरह संकट में है, लेकिन कांग्रेस सरकार उनकी समस्याओं को दूर करने के बजाय अपनी आंखें मूंदकर बैठी है। बागवानों को न तो समय पर स्प्रे ऑयल मिल रहा है, न गुणवत्तापूर्ण खाद, न दवाइयां और न ही एमआईएस के तहत बेचे गए सेब का पुराना भुगतान किया जा रहा है। सरकार राहत देने के बजाय हर रोज नई गाइडलाइन जारी कर बागवानों का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न कर रही है। नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि भारतीय जनता पार्टी बागवानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस जनविरोधी फैसले के खिलाफ बागवानों की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती के साथ बुलंद करती रहेगी।
————————-
हाईकोर्ट के आदेशों से सुक्खू सरकार का राजनीतिक द्वेष और तानाशाही पूरी तरह बेनकाब

​पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी जिला के देऊरी स्कूल भवन और मंडी मेयर शपथ विवाद में हिमाचल हाईकोर्ट के कड़े रुख का स्वागत करते हुए सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के इन फैसलों ने कांग्रेस सरकार की संवेदनहीनता, तानाशाही और राजनीतिक द्वेष को पूरी तरह उजागर कर दिया है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है कि केवल राजनीतिक श्रेय लेने और केंद्रीय कांग्रेस नेताओं से उद्घाटन करवाने की जिद में सरकार ने नौनिहालों को तैयार सुरक्षित स्कूल भवन से वंचित रखा। वहीं, मंडी नगर निगम में भाजपा के प्रचंड बहुमत को न पचा पाने के कारण नवनिर्वाचित मेयर सुमन ठाकुर को शपथ न दिलाना सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या और जनादेश का अपमान है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की यह दमनकारी नीति कानून के सामने टिक नहीं पाई और न्यायपालिका ने सरकार को आईना दिखा दिया है। अब सुक्खू सरकार को राजनीतिक नफा-नुकसान छोड़कर तुरंत बच्चों को नए भवन में शिफ्ट करना चाहिए और नवनिर्वाचित मेयर और डिप्टी मेयर को पद की शपथ दिलवानी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरिपुरधार बस हादसा: जयराम ठाकुर ने जताया शोक, लचर स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार को घेरा

एएम नाथ। ​मंडी : सिरमौर जिले के हरिपुरधार में हुए भीषण बस हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में 12 यात्रियों की मृत्यु...
article-image
हिमाचल प्रदेश

76 पेटी देसी शराब मार्का संतरा और 3 पेटी अंग्रेजी शराब ऑल सीजन बरामद : पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

सोलन : उपमंडल कसौली में SIU टीम ने अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। SIU टीम ने रविवार को एक दुकान में दबिश देकर अवैध शराब की बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने शराब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 मीटर शूटिंग रेंज राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में जल्द बनेगी — DC अपूर्व देवगन

चंबा, 18 अक्टूबर : ऐतिहासिक चंबा चौगान में आज 64वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 पुरुष वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए खिलाड़ियों द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कृषि विभाग की बैठक में अधिकारियों को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कृषि विभाग की बैठक में अधिकारियों को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जाइका,...
Translate »
error: Content is protected !!