शिमला पुलिस की बड़ी सफलता….गंगानगर से सकुशल मिले दो लापता नाबालिग बच्चे

by

पंजाब-राजस्थान तक चला तलाश अभियान, तकनीकी विश्लेषण से बच्चों का लगा सुराग

एएम नाथ। शिमला : शिमला पुलिस ने गुमशुदा दो नाबालिग बच्चों को राजस्थान के गंगानगर से सकुशल बरामद कर एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। दोनों बच्चों की गुमशुदगी का मामला 12 जुलाई 2026 को दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता उमा देवी ने पुलिस को बताया था कि उनके दोनों नाबालिग बच्चे घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटे, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिमला पुलिस ने तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मानव स्रोतों (ह्यूमन इंटेलिजेंस) की मदद से बच्चों की तलाश के लिए पंजाब, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों में व्यापक अभियान चलाया।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने दोनों बच्चों का सफलतापूर्वक पता लगाते हुए उन्हें राजस्थान के गंगानगर से ट्रेस कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें संरक्षण में ले लिया गया है।
फिलहाल पुलिस टीम सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों बच्चों को सकुशल शिमला वापस ला रही है। इसके बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी।
शिमला पुलिस ने इस सफलता का श्रेय तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग, मानव स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं और पुलिस टीम के समन्वित प्रयासों को दिया है। साथ ही अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखें और किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इंद्र दत्त लखनपाल ने बड़सर में मेधावी विद्यार्थियों को बांटे टैब : सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़सर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में भी लिया भाग

बड़सर 18 दिसंबर :  विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में हिमाचल प्रदेश सरकार की श्रीनिवास रामानुजन योजना के तहत बड़सर क्षेत्र के लगभग 250 लाभार्थी विद्यार्थियों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डेरा बाबा रूद्रानंद में श्रद्धालुओं हेतू सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होगी – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

डेरे में नवनिर्मित लंगर शेड का किया शुभारंभ ऊना, 22 नवम्बर – डेरा बाबा रूद्रानंद बसाल में आने वाले श्रद्धालुओं को लंगर की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल-डीजल की सीमित मात्रा में बिक्री के आदेश : आपातकालीन वाहनों को मिलेगी डीजल पेट्रोल भरवाने की प्राथमिकता

धर्मशाला, 02 जनवरी :   जिला दंडाधिकारी कांगड़ा डा. निपुण जिंदल ने ट्रक चालकों की हड़ताल के दृष्टिगत जिले के पेट्रोल पंप्स ऑपरेटर्स को आपातकालीन आवश्यकताओं के लिए पेट्रोल- डीजल का न्यूनतम रिजर्व बनाए रखने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के नवांशहर कार्यालय में कल लगेगा संडे वीज़ा मेला: कनवर अरोड़ा

नवांशहर : कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कनवर अरोड़ा ने बताया कि कल 5 अप्रैल, दिन रविवार को नवांशहर कार्यालय में संडे वीज़ा मेला लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बहुत से परिवार ऐसे हैं...
Translate »
error: Content is protected !!