कज़ाख़स्तान पहुंचे हिमाचल के 30 आईटीआई प्रशिक्षुओं से मुख्यमंत्री ने किया संवाद

by

वैश्विक अवसरों से जुड़ेंगे युवा, आत्मविश्वास और कौशल दोनों होंगे मजबूत : सुक्खू

नई तकनीक और कार्य संस्कृति का अनुभव दिलाएगी कज़ाख़स्तान एक्सपोज़र विज़िट

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कज़ाख़स्तान के एक्सपोज़र विज़िट पर गए प्रदेश के 30 आईटीआई प्रशिक्षुओं से संवाद कर उनके अनुभवों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं से बातचीत के दौरान यह स्पष्ट महसूस हुआ कि जब उन्हें सीखने और दुनिया को करीब से देखने का अवसर मिलता है, तो उनके ज्ञान के साथ-साथ आत्मविश्वास में भी उल्लेखनीय वृद्धि होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक्सपोज़र विज़िट प्रशिक्षुओं को नई तकनीकों, आधुनिक औद्योगिक प्रक्रियाओं और वैश्विक कार्य संस्कृति से परिचित कराने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी। साथ ही, इससे उन्हें अपनी क्षमताओं को नए दृष्टिकोण से समझने और भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर ढंग से तैयार होने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले भी ‘चिल्ड्रन ऑफ़ द स्टेट’ तथा मेधावी विद्यार्थियों को देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों के शैक्षणिक एवं प्रेरणादायक भ्रमण पर भेजती रही है। इन यात्राओं से बच्चों और युवाओं के भीतर नई सोच, बड़े सपने देखने का साहस और जीवन में आगे बढ़ने का नया विश्वास विकसित हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे ताकि अधिक से अधिक युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीखने का अवसर मिल सके।
सुक्खू ने कहा कि आज दुनिया तेजी से बदल रही है और ऐसे समय में युवाओं को वैश्विक अवसरों, आधुनिक तकनीकों तथा कौशल विकास से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। राज्य सरकार का उद्देश्य हिमाचल के युवाओं को इस स्तर तक सक्षम बनाना है कि वे अपने हुनर, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर दुनिया के किसी भी मंच पर सफलता के साथ अपनी पहचान बना सकें।
उन्होंने बताया कि इस कज़ाख़स्तान एक्सपोज़र विज़िट में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भी प्रशिक्षुओं के साथ मौजूद हैं और उनके मार्गदर्शन में यह शैक्षणिक भ्रमण संचालित किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 : विविध सांस्कृतिक आयोजनों से सजा कांगड़ मंच

रोहित जसवाल।  ऊना, 28 अप्रैल।राज्य स्तरीय हरोली उत्सव के दूसरे दिन कांगड़ मंच विविध सांस्कृतिक आयोजनों से सजा रहा। सामाजिक जागरूकता के साथ व्यापक जनभागीदारी को केंद्र में रखते हुए, दिनभर स्वास्थ्य, महिला एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1.4 किलो गांजा के साथ बिहार के दो युवक गिरफ्तार

टाहलीवाल: हरोली पुलिस ने 1.4 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस थाना हरोली की टीम टाहलीवाल से बाथड़ी सड़क पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 अप्रैल को जिला ऊना की सभी पंचायतों में होगी ग्राम सभा की विशेष बैठकः डीसी राघव शर्मा

राघव शर्मा ने मनरेगा व 15वें वित्तायोग के तहत कार्य विभागीय शैल्फ में डलवाने को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की ऊना :   जिला ऊना की समस्त ग्राम पंचायतों में 8 अप्रैल 2022 को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*नगरोटा में कामकाजी महिलाओं को 834 लाख से बनेगा हाॅस्टल: आरएस बाली*

*केंद्रीय छात्र परिषद समारोह के सबरस में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत* एएम नाथ।  नगरोटा, 3 मार्च। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा में कामकाजी महिलाओं के लिए 8...
Translate »
error: Content is protected !!