माैसेरा भाई ही बना रहा था अवैध संबंध का दबाव : इनकार करने पर पीटकर नाबालिग की कर डाली थी हत्या , 3 के खिलाफ मामला दर्ज

by

जालंधर :  15 वर्षीय नाबालिग की चोरी के आरोप में मारपीट से मौत हो गई।  जिसके बाद  पुलिस ने हत्या के आरोप में विनित कुमार उर्फ हनी, नन्नू, मलकीत सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों ने शव को कार में जालंधर ले जाकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। मृतका के भाई ने जालंधर पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद अमृतसर पुलिस के साथ संपर्क कर केस दर्ज हुआ।

मृतका के  भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन सैलून में काम करती थी। वीरवार सुबह करीब साढ़े नाै बजे विनीत कुमार उर्फ हनी ने उसे फोन कर बहन को लेकर अमृतसर बुलाया। पीड़ित अपने माता-पिता, बहन और एक दोस्त के साथ कार से अमृतसर पहुंचा।  विनीत ने अपने रूपनगर स्थित घर में नाबालिग पर सोने की अंगूठियां चोरी करने का आरोप लगाया। भाई के इन्कार करने पर विनीत ने उसे पीटा और कमरे से बाहर निकाल दिया। इसके बाद विनीत और नन्नू ने कमरे में नाबालिग के साथ मारपीट की। कुछ देर बाद भाई ने अपनी बहन को बेहोश और नग्न पाया। मौसी द्वारा कपड़े पहनाने तक उसकी मौत हो चुकी थी।

इनकार की रंजिश पाले था आरोपी :   शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ सप्ताह पहले विनीत ने नाबालिग पर गलत संबंध बनाने का दबाव डाला था। मना करने पर विनीत ने उसके बैग में गहने रखकर चोरी का झूठा आरोप लगाया था। यह विवाद पंचायत में सुलझ गया था पर आरोपी रंजिश रखे हुए था। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मंजीत कौर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

 किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी : मुख्य आरोपी विनीत कुमार उर्फ हनी और उसके सहयोगियों (नन्नू, मलकीत सिंह उर्फ किट्टी) को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल को केंद्र ने दी वाई श्रेणी की सुरक्षा

जालंधर :  जालंधर से  भाजपा के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू और पार्टी में शामिल हुए पूर्व आप विधायक शीतल अंगुराल को केंद्र ने वाई श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई है।  दोनों नेताओं के भाजपा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी ने पोस्ट किया कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया : केंद्र ने मानी RLD की शर्त, अब जयंत चौधरी का BJP के साथ आना हुआ पक्का

नई दिल्ली  : केंद्र सरकार ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का एलान किया है। इसके साथ ही अब यह स्पष्ट हो गया है कि राष्ट्रीय लोकदल, भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सूबेदार से साढ़े दस लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 1 जनवरी : पिछले दिनों गढ़शंकर के बीत इलाके के शेखोंवाल गांव के पूर्व सूबेदार के साथ साढ़े दस लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में अज्ञात लोगों के विरुद्ध साइबर क्राइम...
article-image
पंजाब

खस्ताहाल हालत सड़कों को लेकर प्रदर्शन : प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोडी की निवास के साहमने रोष मार्च निकाला

गढ़शंकर – विधानसभा गढ़शंकर व चब्बेवाल की सड़कों की खस्ताहाल हालत को लेकर इलाका निवासियों ने गढ़शंकर के विधायक व विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोडी की निवास स्थान पर प्रदर्शन किया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!